अगर भारत में कोई बैंक डूबा तो क्या होगा आपके पैसों का? कितना मुआवजा देती है सरकार

हाल ही में अमेरिका के दो बड़े बैंक दिवालिया हो गए हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल यह है कि अगर ऐसा भारत में होता है तो ग्राहकों के पैसों का क्या होगा?

What will happen to your deposit money if bank collapses in India know all law and rules

अमेरिका का बैंकिंग सेक्टर बुरी तरह से संकटों में घिर गया है। एक के बाद एक 2 बड़े बैंकों पर ताला लग गया है। पहले सिलिकॉन वैली बैंक और फिर सिग्नेचर बैंक डूब गया। वहीं एक अन्य यूरोपीय बैंक क्रेडिट सुइस की भी हालत ठीक नहीं है। लगातार बैंकों के डूबने के चलते दुनियाभर में ग्राहक डरे हुए हैं। वे अपने पैसों को लेकर फ्रिकमंद हैं। ऐसी ही चिंता भारत में भी लोगों को होनी लाजमी है।

पिछले कुछ सालों में पीएमसी और लक्ष्मी विलास जैसे बैंकों के ग्राहकों को मुश्किल का सामना करना पड़ा था। यहीं देश में कई को-ऑपरेटिव बैंकों को विभिन्न संकटों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं सारी खबरों के बीच एक अचानक से आता हैं कि फलां बैंक डूब गया। जिससे लोगों के जीवनभर की कमाई डूब जाती है। लेकिन भारत सरकार ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कई नियम बनाए हैं। इन नियमों के तहत ग्राहकों को एक तयशुदा राशि दी जाती है।

What will happen to your deposit money if bank collapses in India know all law and rules

ये हैं सरकार के नए नियम

केंद्र सरकार ने साल 2020 में डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन एक्ट में बदलाव किया था। इसके बाद बैंक में जमा राशि की गारंटी एक लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई थी। इससे पहले बैंक डूबने की स्थिति में खाताधारकों को अधिकतम एक लाख रुपये तक जमा की गारंटी मिलती थी। 2020 में सरकार ने इसे बढ़ाकर पांच लाख रुए कर दिया था। यानी जिस बैंक के अकाउंट में आपके पैसे जमा है और वह डूब जाता है तो इंश्योरेंस के तौर पर पांच लाख रुपये की राशि आपको वापस मिलेगी। सरकार ने 27 साल बाद डिपॉजिट इंश्योरेंस से जुड़े कानून में संशोधन किया था।

What will happen to your deposit money if bank collapses in India know all law and rules

इन अकाउंट पर मिलता है इंश्योरेंस
इंडिया में डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन एक्ट (डीआईसीजीसी) बैंकों में जमा लोगों के पैसे को इंश्योरेंस कवर देती है। इसमें सेविंग्स अकाउंट, करेंट अकाउंट, रेकरिंग अकाउंट सहित हर तरह के डिपॉजिट आते हैं। भारत में हर कमर्शियल बैंक और कोऑपरेटिव बैंकों के ग्राहकों को डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन एक्ट के इंश्योरेंस कवर का लाभ मिलता है।

What will happen to your deposit money if bank collapses in India know all law and rules

अगर एक बैंक में आपके कई अकाउंट हैं तो क्या होगा?
बैंक डिपॉजिट पर 5 लाख रुपये की सुरक्षा गारंटी का मतलब है कि किसी बैंक में आपकी चाहे जितनी ज्यादा रकम जमा हो लेकिन यदि बैंक के डूबने पर आपको इंश्योरेंस के तौर पर 5 लाख रुपये ही वापस मिलेंगे। लेकिन अगर आपके उसी बैंक में कई अकाउंट हैं या अलग-अलग तरह के अकाउंट हैं तो भी बैंक डूबने की स्थिति में उसे डीआईसीजीसी से मिलने वाला मुआवाज 5 लाख रुपये तक हीं सीमित होगा।

उदाहरण के तौर पर आपका किसी बैंक में सेविंग्स अकाउंट है और आपने एफडी भी करा रखी है। तीनों में 5-5 लाख का पैसा जमा है। तभी भी आपको सिर्फ 5 लाख रुपए मिलेगी। वही अगर बैंक में 2 लाख रुपए हैं तो आपको बैंक मुआवजे के तौर पर सिर्फ 2 लाख रुपए ही देगी, ना कि पांच लाख रुपए।

What will happen to your deposit money if bank collapses in India know all law and rules

कितने दिनों में मिलेगा पैसा
मान लीजिए किसी बैंक के डूबने से आपका पैसा चला जाता है तो डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन एक्ट के तहत आरबीआई के बैंक पर मोरेटोरियम लगाने के 90 दिन के अंदर डिपॉजिटर्स को पैसे वापस मिल जाएंगे। इंडिया में बैंकों के 98 फीसदी डिपॉजिटर्स के पैसे को इंश्योरेंस की सुरक्षा हासिल है। डीआईसीजीसी सभी खाताधारकों को पेमेंट करने के लिए जिम्मेदार होता है। डीआईसीजीसी इस राशि की गारंटी लेने के लिए बैंकों से बदले में किश्तें लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+