जानिए क्या होगा जियो के नए इंटेलिजेंट फोन का दाम
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने इंडियन टेलिकॉम इंडस्ट्री में धमाल मचाने के लिए अपना नया 4G फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। ये ऐसा फोन है जो वॉयस कमांड पर काम करेगा। या फिर ऐसे कहें कि यूजर अपनी आवाज से ही फोन से कई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। वैसे तो इस स्मार्ट फोन में कई सारे फीचर्स हैं लेकिन हम आपको इंटेलिजेंट फोन के दाम के बारे में बताते हैं।

रिलायंस जियो ने इस फोन को मुफ्त में देने का ऐलान किया है। लेकिन आपको शुरु में इस फोन के लिए 1500 रुपए देने होंगे जो रिफंडेबल होगा। यह 1500 रुपए 3 साल बाद ग्राहकों को वापस दे दिए जाएंगे। इस तरह 1500 रुपए 3 साल बाद ग्राहकों को वापस दे दिए जाएंगे। आपको बता दें कि 1500 रुपए इसलिए लिए जा रहे हैं ताकि फ्री जियो ऑफर का दुरुपयोग होने से रोका जा सके।
Recommended Video

Jio Phone: Trailer of Baahubali 2 shown during the Launch of JIO 4G Phone । वनइंडिया हिंदी
और क्या खास होगा इस इंटेलिजेंट फोन में
- जियो फोन में सभी कॉल हमेशा मुफ्त रहेंगी।
- इस फोन पर अनलिमिटेड डेटा एक्सेस मिलेगी।
- 153 रुपए प्रति महीने के टैरिफ प्लान के साथ जियो फोन का इस्तेमाल करने वाले ये फायदे उठा सकेंगे।
- जियो फोन टीवी के जरिए आप जियो फोन टीवी केबल का इस्तेमाल करते हुए आप किसी भी टीवी के साथ फोन को जोड़ सकते हैं और उस पर अपने पसंदीदा प्रोग्राम देख सकते हैं।
- इसके लिए आप 309 रुपए के धन धना धन ऑफर से रिचार्ज कर सकते हैं।
- आप रोजाना 3-4 घंटे अपना पसंदीदा प्रोग्राम टीवी पर देख सकेंगे।
- इसमें 2 शैशे प्लान भी जारी किए गए हैं, 24 रुपए में दो दिनों का पैक है और 54 रुपए में एक सप्ताह का पैक है।
- इन दोनों पैक में सभी सुविधाएं पूरी तरह से मुफ्त मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications