Train mileage: 1 किलोमीटर चलने में ट्रेन कितनी यूनिट बिजली खपत करती है, कितना आता है कुल खर्च
Train Mileage: रेलवे ने 90 फीसदी डीजल ट्रेनों को इलेक्ट्रिक ट्रेन में बदल दिया है। यानी कि अब ट्रेन डीजल पर न चलकर बिजली पर चलती है। लेकिन अब आपके मन में सवाल उठता होगा कि अगर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलती है तो उसकी माइलेज क्या होगी? क्या इसे चलाना डीजल ट्रेन से महंगा पड़ता है? यदि इलेक्ट्रिक ट्रेन 1 किलोमीटर चलती है तो कितनी यूनिट बिजली की खपत करती है। चलिए इन्हीं सवालों का जवाब लेकर आज हम आए हैं।
ट्रेन के 1 किलोमीटर चलने में 20 यूनिट बिजली खपत होती है (ट्रेन का माइलेज)
बता दें कि इलेक्ट्रिक ट्रेन को 1 किलोमीटर चलने के लिए 20 यूनिट बिजली की जरूरत होती है। अजमेर रेल मंडल में चल रही इलेक्ट्रिक ट्रेनें 20 यूनिट में 1 किलोमीटर का सफर तय करती हैं। यानी अगर ट्रेन 1000 किलोमीटर जाएगी तो 20 हजार यूनिट बिजली खपत होगी।

रेलवे को 1 यूनिट के लिए कितना रुपया खर्च करना पड़ता है? (ट्रेन का माइलेज)
रेलवे को एक यूनिट बिजली के लिए 6.50 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यानी अगर कोई ट्रेन 1000 किलोमीटर जाएगी तो प्रति किलोमीटर के हिसाब से 20 यूनिट बिजली लगेगी। यानी 1000 किलोमीटर के हिसाब से 20 हजार यूनिट बिजली की खपत। फिर अब 6.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 1 लाख 30 हजार रुपये बिजली पर खर्च होता है। यानी ट्रेन पटना से दिल्ली आएगी तो उसे बिजली पर करीब 1 लाख 30 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
डीजल वाली ट्रेन सस्ती या बिजली वाली ट्रेन (Train Mileage)
चलिए अब समझते हैं कि ट्रेन का डीजल पर चलना सस्ता है या इलेक्ट्रिक पर। तो जान लीजिए इलेक्ट्रिक ट्रेन डीजल से सस्ता है। साथ ही प्रदूषण के लिहाज से सही है। यानी डीजल वाली ट्रेन में काफी प्रदूषण होता था लेकिन इलेक्ट्रिक ट्रेन से न के बराबर प्रदूषण होता है। अब जानिए खर्चा की बात। तो ट्रेन 1 किलोमीटर चलने में 4 से 5 लीटर डीजल की खपत करती है। 100 रुपये के हिसाब से अगर डीजल लगाया जाए तो 1 किलोमीटर चलने में करीब 400 से 500 रुपये खर्च होता है। लेकिन इलेक्ट्रिक में यही खर्च 130 रुपये के लगभग आता है।












Click it and Unblock the Notifications