रिलायंस जियो ने लॉन्च किया Jio Glass, अब इस स्मार्ट चश्मे से ही कर सकेंगे Video कॉलिंग, जानिए खासियत
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने आज रिलांयस के 43वें वार्षिक बैठक में जियो ग्लास को लॉन्च किया है। RIL AGM 2020 में जियो ने नये प्रोडक्ट का ऐलान करते हुए जियो ग्लास (Jio Glass) को पेश किया। इस स्मार्ट चश्मे के साथ लोगों के लिए वर्चुअल वर्ल्ड की तस्वीर बदल जाएगी। मात्र 75 ग्राम के इस चश्में को अपने आंखों पर लगाकर आप अपने घर में बैठे-बैठे ऑफिस की मीटिंग, ऑनलाइन क्लासेस आदि आसानी से कर सकेंगे। रिलायंस की एजीएम मीटिंग में आकाश और ईशा अंबानी ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसकी खूबियों के बारे में बताया। आइए जानें रिलायंस जियो के नए लॉन्च Jio Glass के बारे में विस्तार से......
Recommended Video

क्या है रिलायंस का जियो ग्लास
रिलायंस जियो के इस खास प्रोडक्ट के जरिए आपके लिए वर्चुअल वर्ल्ड में बड़े बदलाव आने वाले हैं। एक स्मार्ट चश्मे के जरिए 3D अवतार, होलोग्राफिक कंटेंट और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग फीचर्स का नया अनुभव आप महसूस करेंगे। महज 75 ग्राम के वजन वाले इस चश्मे को लगाकर आप वर्चुअल वर्ल्ड के नए अनुभव का आनंद उठा सकते हैं। इस जियो ग्लास की मदद से आप वर्चुअल तौर पर 3डी एक्सपीरियंस के जरिए बातचीत कर सकेंगे। वहीं इस स्मार्ट ग्लास में ऑडियो सपोर्ट की सुविधा भी है। यानी आप बोलकर एक साथ दो लोगों को वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।

जानिए Jio Glass की खासियत
- Jio Glass में आप बोलकर एक साथ दो लोगों को वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।
वीडियो कॉलिंग के दौरान आप 3डी एक्सपीरियंस कर सकते हैं। - Jio Glass में 3D और 2D दोनों का सपोर्ट उपलब्ध है।
- इस जियो ग्लास का वजन महज 75 ग्राम है, जो आपके आराम को देखते हुए तैयार किया गया है।
इस जियो ग्लास में 25 ऐप्स का सपोर्ट है। इस ग्लास में आप स्मार्टफोन का कंटेंट भी एक्सेस कर सकते हैं। - इस ग्लास में वीडियो कॉलिंग के साथ-साथ आप अपना प्रजेंटेशन और ई-क्लास में होलोग्राफिक्स कंटेंट भी दिखा सकते हैं।
वहीं जियो ग्लास में यूजर्स को पर्सनलाइज्ड ऑडियो की सुविधा मिलती है।
हालांकि कंपनी की ओर से Jio Glass की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

केबल के जरिए चश्में में कर सकेंगे स्मार्टफोन का एक्सेस
इस जियो ग्लास में आप एक केबल के जरिए अपने स्मार्टफोन का एक्सेस कर सकते हैं। जियो ग्लास को लेकर कंपनी का कहना है कि इसे इस तरह से डाजाइन किया गया है, जो मौजूदा दौर में एजुकेशन सेक्टर में आ रही चुनौतियों से मुकाबले करने में सक्षम है। रिलायंस के मुताबिक जियो ग्लास की मदद से छात्र ऑनलाइन क्लास के दौरान जियो मिक्स्ड रियल्टी क्लाउड की मदद से अपनी पढ़ाई को आसानी से कर सकते हैं। ग्लास की लॉन्चिंग को लेकर RIL के प्रेसीडेंट किरण थॉमस ने कहा कि यह इस ग्लास में सबसे आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन मिक्स्ड रियल्टी का अनुभव होगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications