आज की जैनरेशन के बोल्ड एटिट्यूड को सोनाटा का सलाम!
भविष्य उन्हीं के कदम चूमेगा जो निडर होकर साहसिक कदम उठाते हैं और अपने सपनों के पीछे भागते हैं। ऐसी ही प्रगतिशील सोच को हर किसी में विकसित करने के लिये सोनाटा ने शुरू किया है नया अभियान, "खुद पर यकीन"। इस अभियान से बॉलीवुड हीरो सुशांत सिंह रापूत जुड़े हैं।
प्रगतिशील सोच और आज की पीढ़ी में निडर होकर अपने रास्ते चुनने के तरीके को बढ़ावा देने के साथ कंपनी का यह एक प्रयास है, लोगों की आकांक्षाओं को आगे लाने का।
यह एक छोटी सी फिल्म बहुत कुछ कह जाती है जिसे एक कॉलेज कैम्पस में रिक्रूटमेंट डे को दिखाया गया है। फिल्म शुरू होती है सुशांत और उसके दोस्त के साथ, जो एक दूसरे को बेस्ट ऑफ लक कह रहे हैं, ऐसा लगता है कि दोनों इंटरव्यू देने आये हैं। सुशांत अचानक हेल्प-डेस्क की ओर बढ़ते हैं और वहीं पर फिल्म में मोड़ आता है, जब सुशांत माइक हाथ में थाम लेते हैं।
सुशांत माइक पर अपने दो दिन पहले शुरू किये गये स्टार्ट-अप की घोषणा करते हैं, जिसके लिये वे लोगों को नौकरी देने आये हैं। यहां पर बेहद प्रेरणादायक बात यह रही कि एक युवा उद्यमी अपने जीवन के सपनों को पूरा करने के लिये सबसे साहसिक कदम उठाता है।
NXT II का लेटेस्ट कलेक्शन असल में इसी नये अभियान का हिस्सा है। इस कलेक्शन में बेहद आकर्षक घड़ियां हैं, जो एकदम अलग तकनीक, आकर्षक डायल और स्टाइलिश प्रिंट के साथ तैयार की गई हैं। साथ ही इसमें मेटल और लेदर के स्ट्रैप हैं, जो आकर्षक लुक देते हैं। किसी भी मौके पर इसे पहन सकते हैं। NXT II को बनाते समय कैजुअल फैशन और अलग-अलग मौकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और इसकी कीमत भी 1199 रुपए से 1599 रुपए के बीच है।














Click it and Unblock the Notifications