वॉइस मीडिया ग्रुप हुआ दिवालिया! अब सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करेगी कंपनी
डिजिटल मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग के जगत में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें बताया गया है कि कंपनी वॉइस मीडिया ग्रुप ने अपने परिचालन में व्यापक बदलाव की योजना की घोषणा की है। जिसके तहत कंपनी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करेगी और अपनी प्रमुख समाचार वेबसाइट vice.com पर कंटेंट पब्लिश करना बंद कर देगी।
वाइस के लिए डिजिटल कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन अब लागत प्रभावी नहीं रहा। वाइस सीईओ, ब्रूस डिक्सन ने कर्मचारियों को दिए एक ज्ञापन में कहा कि अब हमारे लिए अपने डिजिटल कंटेंट को उस तरह से वितरित करना लागत प्रभावी नहीं है, जिस तरह से हम पहले करते थे।

उन्होंने कहा कि वाइस अब अपने वैश्विक प्लेटफार्मों पर समाचार समेत अपने डिजिटल कंटेंट को वितरित करने के लिए स्थापित मीडिया कंपनियों के साथ साझेदारी की तलाश करेगा। क्योंकि यह एक स्टूडियो मॉडल में परिवर्तित हो रहा है। जिसका अर्थ है कि यह अपनी वेबसाइट vice.com पर कटेंट पब्लिश करना बंद कर देगा और केवल अन्य मीडिया ब्रांडों के लिए कंटेंट प्रोवाइड कराएगा।
1994 में लॉन्च हुई थी कंपनी
साल 1994 में कंपनी लॉन्च की गई थी। जिसके बाद कंपनी ने कठिन पत्रकारिता और स्टोरीज के साथ लोकप्रियता और प्रतिष्ठा बनाते हुए न्यूयॉर्क तक पैर जमा लिए। कंपनी की संपत्ति में फिल्म और टीवी प्रोडक्शन, एक इन-हाउस मार्केटिंग एजेंसी और रिफाइनरी 29 और अनबोथर्ड जैसे ब्रांड शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications