Vodafone लाया SuperHour प्लान, ये है एक्टिवेट करने का सही तरीका
नई दिल्ली। वोडाफोन की तरफ से अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर की शुरुआत की गई है। इन दिनों हर टेलिकॉम कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर ला रही है और इसी क्रम में अब वोडाफोन ने भी एक खास ऑफर शुरू किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

सिर्फ 7 रुपए का है ये ऑफर
वोडोफोन ने सिर्फ 7 रुपए का एक ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत आपको घंटे भर तक के लिए ऑफर्स दिए जाएंगे। इस प्लान में आपको 1 घंटे तक वोडाफोन से वोडाफोन पर मुफ्त लोकल कॉल मिलेंगी। कंपनी ने अपने इस प्लान को 'सुपर आवर' प्लान का नाम दिया है। यह एक घंटे की अवधि पैक के एक्टिवेट होने के बाद से शुरू होगी।

ऐसे ऐक्टिवेट करें प्लान
वोडाफोन के SuperHour प्लान को ऐक्टिवेट करने के लिए वोडाफोन ऐप पर जाना होगा। ऐप में आपको SuperHour का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। यहां पर आपको सभी SuperHour प्लान की लिस्ट मिलेगी, जिसमें से आप अपनी पंसद का प्लान चुन सकते हैं। यहां पर आपको कंपनी का 7 रुपए का सुपर आवर प्लान तो मिलेगा ही, इसके अलावा कंपनी की तरफ से जारी किए गए बाकी प्लान भी मिलेंगे।

बिना ऐप के ऐसे होगा एक्टिवेट
अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं करते हैं तो भी आप कंपनी के इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको न तो वोडाफोन ऐप डाउनलोड करना होगा, ना ही उस पर जाना होगा। कोड से इसे एक्टिवेट करने के लिए अपने फोन से *444# डायल करना होगा और वहां से प्लान चुनना होगा।












Click it and Unblock the Notifications