JIO को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने बदले अपने धमाकेदार प्लान, अब यूजर्स को मिलेगा ज्यादा डाटा
eliance Jio को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने अपने कुछ प्लान को रिवैंप किया है। वोडाफोन ने अपने 458 रुपये और 509 रुपये के प्लान को नए तरीके से लॉन्च किया है ताकि यूजर्स को ज्यादा वैलेडिटी मिल सके।

नई दिल्ली। Reliance Jio को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने अपने कुछ प्लान को रिवैंप किया है। वोडाफोन ने अपने 458 रुपये और 509 रुपये के प्लान को नए तरीके से लॉन्च किया है ताकि यूजर्स को ज्यादा वैलेडिटी मिल सके। Jio के मार्केट में आने से सभी कंपनियों में यूजर्स को बेस्ट ऑप्शन देने की होड़ लग गई है। वोडाफोन इन नए प्लान से यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा लुभाना चाहता है।

इतने दिन बढ़ी 509 प्लान की वैलेडिटी
वोडाफोन ने अपने 509 के प्लान में शानदार बदलाव किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 1GB 4G/3G डाटा मिलता था। पहले इस प्लान की वैलेडिटी 84 दिन थी लेकिन अब वोडाफोन ने इसे एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। अब यूजर्स 91 दिनों तक रोज 1GB डाटा का मजा ले सकते हैं।

458 रुपये में मिलेगा अब इतना डाटा
वहीं वोडाफोन ने 458 रुपये का प्लान भी रिवैंप किया है। इस प्लान को सबसे पहले नवंबर में लॉन्च किया गया था। इस प्लान के तहत यूजर्स को अब तक रोजाना 100 एसएमएस और 1GB डाटा मिलता था। इस प्लान की वैलेडिटी 70 दिन की थी जिसे बढ़ाकर 84 दिन कर दिया गया है। यानी अब यूजर्स को 458 रुपये में 84GB डाटा मिलेगा।

अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी की सुविधा
वोडाफोन जल्द ही अपने यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स की सुविधा भी देने जा रहा है। यूजर्स ये कॉल रोमिंग में होने के बाद भी कर सकते हैं। हालांकि वोडाफोन ने पहले से ही अनलिमिटेड कॉलिंग में रोजाना 250 मिनट और हफ्ते के 1000 मिनट की लिमिट सेच कर रखी है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान के तहत वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स के लिए फ्री होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications