वोडाफोन का रमजान स्पेशल ऑफर, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 25 GB 4G डाटा
वोडाफोन इंडिया ने रमजान माह में अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए 786 रुपये का स्पेशल प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री लोकल/ एसटीडी कॉल के साथ फ्री रोमिंग कॉल की सुविधा मिल रही है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन एक और बड़ा ऑफर लेकर मार्किट में आया है। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने अपने यूजर्स के लिए एक विशेष ऑफर पेश किया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉल और 4G डाटा मिलेगा।

ये है वोडाफोन का नया प्लान
वोडाफोन इंडिया ने रमजान माह में अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए 786 रुपये का स्पेशल प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री लोकल/ एसटीडी कॉल के साथ फ्री रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें 25 GB 3G/4G डाटा भी दिया जाएगा। इस प्लान की जानकरी टेलिकॉम ब्लॉगर संजय बाफना ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये दी है।












Click it and Unblock the Notifications