Vodafone यूजर्स के लिए 1 साल तक नेटफिक्ल्स, अमेजॉन प्राइस सब्सक्रिप्शन बिल्कुल FREE

नई दिल्ली। टेलिकॉम सेक्टर में टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस और डेटा वॉर के बीच अब एक और नया वॉर शुरू हो गया है। टेलिकॉम कंपनियां अब वीडियो स्ट्रीमिंग ऑफर्स के जरिए लोगों को लुभाने की कोशिश में लग गई है। यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग के ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जैसे एयरटेल अमेजॉन प्रॅाइम के ऑफर दे रहा है तो जियो के पास अपना Jio TV है।

 Vodafone offers 1 year free Netflix subscription with RED plans to take on Airtel, Jio

जियो और एयरटेल को चुनौती देने के लिए अब वोडाफोन ने बड़ा धमाका किया है। वोडाफोन ने अपने यूजर्स को 1 साल तक के लिए नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया है। वोडाफोन के पोस्टपेड यूजर्स 1 साल तक नेटफ्लिक्स को फ्री में स्ब्सक्राइब कर पाएंगे।

कंपनी ने अपने RED पोस्टपेड प्लान्स में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन के ऑफर दिए हैं। कंपनी ने रेड प्लान्स पिछले साल ही शुरू किए थे। जिसकी शुरुआती कीमत 399 रुपए प्रति माह से शुरू होती है। अब कंपनी अपने यूजर्स को फ्री नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम सब्सिक्रिप्शन का ऑफर दे रहा है।

आपको बता दें कि ये ऑफर सिर्फ वोडाफोन पोस्टपेड यूजर्स के लिए हैं। 399 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए वोडाफोन प्ले और अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलेगाष जबकि 1,299 रुपए वाले प्लान में दो महीने तक Netflix का सब्सक्रिप्शन और 1 साल के लिए वोडाफोन प्ले और अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जबकि 1,999 रु वाले प्लान में तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन और एक साल के लिए वोडाफोन प्ले और अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+