जियो के टक्कर में वोडाफोन का धमाकेदार ऑफर, इन प्लान्स पर 100 प्रतिशत कैशबैक

रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा को काफी बढ़ा दिया है, जिसका सबसे ज्यादा फायदा कस्टमर्स को मिल रहा है। हाल ही में जियो ने कैशबैक ऑफर के साथ प्लान लॉन्च किया था, जिसके जवाब में अब वोडाफोन ने भी अपने प्लान का ऐलान किया है।

Vodafone

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा को काफी बढ़ा दिया है, जिसका सबसे ज्यादा फायदा कस्टमर्स को मिल रहा है। हाल ही में जियो ने कैशबैक ऑफर के साथ प्लान लॉन्च किया था, जिसके जवाब में अब वोडाफोन ने भी अपने प्लान का ऐलान किया है। देश के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन ने कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान पर 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर लॉन्च किया है। जियो और वोडाफोन, दोनों ही बड़ी कंपनियों के कैशबैक ऑफर लॉन्च करने से कस्टमर्स की चांदी हो गई है।

वोडाफोन दे रहा 100 प्रतिशत कैशबैक

वोडाफोन दे रहा 100 प्रतिशत कैशबैक

रिपोर्ट के अनुसार वोडाफोन ने अपने ये कैशबैक ऑफर सभी सर्किल में लॉन्च किए हैं, लेकिन इसके लाभ सभी सर्किलों में अलग-अलग हैं। वोडाफोन ने तीन प्रीपेड प्लान पर ये ऑफर लॉन्च किया है, जो इस प्रकार हैं- 399 रुपये, 458 रुपये और 509 रुपये। कस्टमर्स ये ध्यान रखें कि इसमें मिलने वाला कैशबैक वाउचर्स के रूप में मिलेगा। इन तीनों ही प्लान्स में कस्टमर्स को रोजाना 1.4GB डाटा, 100 एसएमएस और फ्री रोमिंग के साथ अनलिमिटिड व्यॉइस कॉलिंग मिलेगी।

वाउचर के रूप में आएगा कैशबैक

वाउचर के रूप में आएगा कैशबैक

हालांकि इनका वैलिडिटी पीरियड अलग-अलग है। वोडाफोन का 399 रुपये वाले प्लान में 70 दिन की वैलिडिटी के साथ 50 रुपये के 8 वाउचर मिलेंगे। वहीं 458 रुपये वालवे प्लान में कैशबैक 9 रिचार्ज वाउचर्स के रूप में मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 84 दिन है। 509 रुपये के प्लैन में 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 10 वाउचर मिलेंगे। ये वाउचर कस्टमर के अकाउंट में क्रेडिट किए जाएंगे, जिसे माई वोडाफोन ऐप के जरिये रिडीम किया जा सकता है। इन वाउचर्स को एक-एक कर अगले रिचार्ज में इस्तेमाल किया जा सकता है।

जियो भी लेकर आया था ऐसा ही ऑफर

जियो भी लेकर आया था ऐसा ही ऑफर

इससे पहले जियो ने एक प्लान लॉन्च कर कस्टमर्स को 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर दिया था। मतलब यह कि पूरे 1 साल के लिए अगर आप यह प्लान लेते हो तो इसकी कीमत के मुताबिक पूरा कैशबैक आपको मिल जाएगा। इस प्लान की कीमत 1699 रुपए रखी गई है, लेकिन इस प्लान में आपको 100 प्रतिशत कैशबैक है, यानी सारी की सारी सर्विस बिल्कुल फ्री। 1699 रुपए वाले इस प्लान में यूजर्स को मुफ्त कॉलिंग के अलावा फ्री डाटा भी दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+