वोडाफोन जनवरी में लॉन्च करेगी अपनी VOLTE सर्विस, अब ऐसे होगी वॉयस काल

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने जनवरी, 2018 से भारत में VOLTE सर्विस लॉन्च करने का फैसला किया है। वोडाफोन ने बताया कि वो जनवरी में सबसे पहले मुंबई, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक और कोलकाता में इस सर्विस को उपलब्ध कराएगी और फिर जल्द ही पूरे भारत में इस सर्विस को बढ़ाया जाएगा।

VOLTE सर्विस वाली तीसरी कंपनी बनी वोडाफोन

VOLTE सर्विस वाली तीसरी कंपनी बनी वोडाफोन

इसके साथ ही वोडाफोन तीसरी टेलीकॉम बन जाएगी जिसने भारत में VOLTE सर्विस लॉन्च किया है। इससे पहले जियो और एयरटेल भारत में VOLTE सर्विस लॉन्च कर चुके हैं। वोडाफोन के VOLTE सर्विस का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को वोडाफोन 4जी सिम और VOLTE सर्विस वाले स्मार्टफोन की जरूरत होगी।

क्या है VOLTE सर्विस?

क्या है VOLTE सर्विस?

VOLTE सर्विस 4G नेटवर्क का एक खास फीचर है जिसके जरिए यूजर्स को एचडी क्वालिटी में काल कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है। एचडी क्वालिटी में आवाज बिल्कुल स्पष्ट और साफ सुनाई देती है। VOLTE सर्विस पर डाटा से काल कनेक्ट होती है इसलिए इसमें आवाज 2G और 3G से साफ सुनाई देती है। बता दें कि रिलायंस जियो ने VOLTE सर्विस से ही अपने सभी यूजर्स को फ्री कॉलिंग की सुविधा दी थी।

नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

वोडाफोन ने बताया कि वो VOLTE सर्विस के बदले में अपने यूजर्स से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगा। वोडाफोन के प्रबंध निदेशक और सीईओ, सूनील सूद ने बताया, 'वोडाफोन नई तकनीक और सर्विस के जरिए भविष्य के लिए तैयार हो रहा है। हम VOLTE सर्विस के जरिए अपने यूजर्स को एचडी कॉल की सुविधा देंगे। यह सर्विस भारत में हमारे 4जी नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+