2 सिम रखने वालों के लिए VI लेकर आया धांसू प्लान, सिर्फ 45 रुपये में 180 दिनों की वैलिडिटी
Vodafone idea ने अपने ग्राहकों के लिए 45 रुपये का एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का नया प्लान एक वैल्यू एडेड पैक है।

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आईडिया अपने कस्टमर्स के लिए एक से बढ़कर एक शानदार रिचार्ज ऑफर पेश करती रहती है। अब वोडफोन ऐसे कस्टमर्स के लिए सस्ता प्लान लेकर आया है जो अपने फोन में दो सिमों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
मंहगाई के इस दौर में रिचार्ज प्लान की बढ़ रही कीमतों के बीच वोडाफोन-आईडिया ने दो सिम ऱखने वालों के लिए एक मात्र 45 रुपए की कीमत वाला सबसे सस्ता प्लान उतारा है। जो सिम को 180 दिनों तक एक्टिव रखेगा।
वोडाफोन-आईडिया ने सिर्फ 45 रुपये में मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 180 दिनों यानी करीब 6 महीने तक के लिए वैलिड होगा। ये मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान है जिसमें यूजर्स को कॉलिंग और डेटा की सर्विस नहीं मिलती।
इस प्लान को खरीदने पर फायदा ये होगा कि कंपनी आपके पूरे 6 महीने तक मोबाइल नंबर पर आने वाले सभी मिस्ड कॉल्स का अलर्ट देगी। इसके अलावा, प्लान में कोई अन्य बेनिफिट नहीं मिलता है। यह प्लान खासतौर से ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें दिनभर में कई कॉल आते हैं और उनमें से ज्यादातर मिस्ड हो जाते हैं। कॉलिंग और डेटा के लिए इस प्लान के साथ दूसरा प्लान भी चार्ज कराना होगा।
अगर आप यह प्लान लेना चाहते हैं तो आप Vi की ऑफिशियल साइट www.myvi.in पर जाएंगे तो आपको 'Others' सेक्शन में यह प्लान मिलेगा। वेबसाइट पर Others टैब में स्पोर्ट्स पैक, कॉलर ट्यून्स, गेम्स पैक, कॉन्टेस्ट पैक, स्टार टॉक पैक जैसे अन्य वैल्यू ऐड पैक भी लिस्टेड हैं। वीआई इन प्लान्स के लिए लॉन्ग-वैलिडिटी पैक भी ऑफर करता है।
इसके अलावा वीआई अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर लेकर भी आया है। अग यूजर वीआई ऐप के माध्यम से रिचार्ज करते हैं तो उन्हें एडिशनल 5GB डेटा कंपनी की ओर से फ्री में ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, यह ऑफर केवल 199 रुपये से अधिक कीमत वाले 'महा रिचार्ज' पर लागू है।












Click it and Unblock the Notifications