विस्‍तारा दे रहा है बेहतरीन मौका, महज 1099 में करें हवाई सफर, ऑफर में कुछ ही घंटे बाकी

नई दिल्‍ली। घरेलू विमानन कंपनी विस्‍तारा (Vistara) ने अपनी तीसरी वर्षगांठ पर धमाकेदार ऑफर निकाला है। इस ऑफर के तहत सिर्फ 1,099 रुपये में (सभी कर सहित) हवाई सफर का मौका है। हालांकि इस ऑफर का फायदा सीमित समय के लिए है। आपको बता दें कि 9 जनवरी यानी कि आज विस्‍तारा अपनी तीसरी वर्षगांठ मना रही है। विस्‍तार की तरफ से कहा गया है कि 24 घंटे की इस बिक्री में सभी वर्गों के लिए कम किराये की पेशकश की गई है। इसके तहत इकोनॉमी क्लास का शुरुआती किराया 1,099 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी का किराया 2,599 रुपये और बिजनेस क्लास का किराया 7,499 रुपये है। टिकटों की बुकिंग सोमवार (8 जनवरी) रात 12 बजकर 1 मिनट से 9 जनवरी (मंगलवार) रात 11 बजकर 59 मिनट तक की जा सकेगी। विस्‍तार से जानिए विस्‍तारा के इस ऑफर के बारे में

किस तारीख से किस तरीख तक कर सकेंगे सफर

किस तारीख से किस तरीख तक कर सकेंगे सफर

इस ऑफर के तहत 17 जनवरी से 18 अप्रैल 2018 के बीच की अवधि की यात्रा के लिए बुकिंग की जाएगी। हालांकि यह लाभ उठाने के लिए कम से कम 8 दिन अग्रिम खरीद की आवश्यकता है। कंपनी के मुख्य मुख्य रणनीति और वाणिज्यिक अधिकारी संजीव कपूर ने कहा, "विस्तारा को ऑपरेशनल हुए तीन साल हो गए और यह सेलिब्रेशन बिक्री ग्राहकों को हमारे धन्यवाद करने और ज्यादा यात्रियों को आकर्षक किराए के लिए आमंत्रित करने का तरीका है।

किन-किन शहरों के लिए ले सकेंगे टिकट

किन-किन शहरों के लिए ले सकेंगे टिकट

इस धमाकेदार ऑफर के तहत टिकटों की बिक्री गोवा, बेंगलुरु, कोच्चि, मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद, चंडीगढ़, अमृतसर, लखनऊ, पोर्ट ब्लेयर और चेन्नई सहित सभी 22 जगहों के लिए है।

जानिए विस्‍तारा एयरलाइंस के बारे में

जानिए विस्‍तारा एयरलाइंस के बारे में

विस्तारा एयरलाइंस के बेड़े में 17 एयरबस ए 320 एयरक्राफ्ट हैं जो देशभर के 22 गतंव्यों को जोड़ते हैं। कंपनी की हफ्ते में 700 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। बीते तीन वर्षों के दौरान कंपनी की एयरलाइन्स से 70 लाख पैसेंजर्स ने सफर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+