क्या आपका मोबाइल नंबर और ईमेल आधार से लिंक है? अब घर बैठे ऐसे करें पता, आ गई नई सुविधा

अब आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि कौन-सा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आधार कार्ड से लिंक है। UIDAI ने जनता के लिए एक नई सुविधा शुरू की है।

Aadhaar Card

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर नई सुविधा की शुरुआत की जिसकी सहायता से लोग आधार से जुड़े मोबाइल फोन और ई-मेल आईडी का आसानी से वेरिफिकेशन कर सकेंगे। यानी कि अगर आपका मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी आधार से नहीं जुड़ा है तो आप घर बैठे पर इसका पता कर सकते हैं। कई बार लोगों को यह पता नहीं होता था कि उनका कौन सा मोबाइल नंबर उनके आधार से जुड़ा हुआ है। कुछ मामलों में ऐसा देखा गया कि लोगों को पता ही नहीं था कि उनका कौन सा मोबाइल नंबर उनके आधार से जुड़ा हुआ है।

लोगों को सुरक्षा और गोपनीयता की चिंता
यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा कि इससे लोग चिंतित होते थे कि आधार ओटीपी किसी और मोबाइल नंबर पर जाएगा, तो उन्हें पता नहीं चलेगा। अब इस सुविधा से लोग इसका पता काफी काफी आसानी से लगा सकते हैं कि कौन सा मोबाइल या ई-मेल आईडी उनके आधार से जुड़ा है।

ऐसे करें सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइट या एम-आधार ऐप के जरिए 'ईमेल/मोबाइल नंबर' सत्यापन विशेषता के तहत इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। किसी मोबाइल नंबर के जुड़े नहीं होने की स्थिति में भी यह सुविधा लोगों को सूचित करती है और उन्हें मोबाइल नंबर अद्यतन कराने के बारे में जानकारी देती है।

अगर मोबाइल नंबर पहले से सत्यापित हो तब क्या?
यदि मोबाइल नंबर पहले से सत्यापित है तो निवासियों को स्क्रीन पर एक संदेश दिखाई देगा। उस संदेश में लिखा होगा कि आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर पहले से ही हमारे रिकॉर्ड से सत्यापित है।

यदि मोबाइल नंबर याद नहीं हो तो
यदि किसी को अपना वह मोबाइल नंबर याद नहीं है, जो उन्होंने आधार संख्या लेते समय दिया था तो उस स्थिति में वह मोबाइल के अंतिम तीन अंकों को 'माई आधार' पोर्टल या एम आधार ऐप पर नई सुविधा के तहत देख सकता है। यूआईडीएआई के अनुसार ईमेल और मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने के लिये निकटतम आधार केंद्र पर जाने की जरूरत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+