Fuel Credit Cards: पेट्रोल-डीजल के लिए इन फ्यूल क्रेडिट कार्ड्स का करें इस्तेमाल, मिलेगी राहत

देश में इस समय पेट्रोल-डीजल के दाम अधिक है। जिसको वजह से लोगों को जेब भी अधिक ढीली करनी पड़ती है। लेकिन आपके पास अगर फ्यूल क्रेडिट कार्ड है, तो आपको इससे राहत मिल सकती है। फ्यूल क्रेडिक कार्ड विभिन्न कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को दिया जाता है। इन क्रेडिट कार्ड से यूजर्स को कई तरह की बचत मिलती है। साथ ही कंपनी की तरफ से कार्ड धारकों को प्वाइंट्स भी दिए जाते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आप कौन से क्रेडिट कार्ड खरीद कर राहत पा सकते हैं।
इंडियन ऑयल सिटी क्रेडिट कार्ड
आप इंडियन ऑयल सिटी क्रेडिट कार्ड, सिटी बैंक और इंडियन ऑयल का एक को-स्पोन्सर्ड क्रेडिट कार्ड भी प्रयोग कर सकते हैं। इन कार्ड का प्रयोग इंडियन आयल के किसी भी आउटलेट पर किया जा सकता है। इन कार्ड्स पर कुछ खास ऑफर भी मिलते रहते हैं। इसके जरिए रेस्टोरेंट में 15 फीसदी तक छूट हासिल कर सकते हैं। किसी भी इंडियन ऑयल रिटेल पर 150 रुपये खर्च करने पर 4 टर्बो प्वाइंट मिल सकते हैं।
Recommended Video

इंडियन ऑयल HDFC क्रेडिट कार्ड
आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस कार्ड को बैंक ने इंडियन ऑयल के सहयोग के साथ लांच किया है। कार्ड से खर्च करने पर जो फ्यूल प्वाइंट मिलता है, उसे पेमेंट के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। इस कार्ड का उपयोग करके पेट्रोल, डीजल, किराने का सामान और बिल भुगतान पर खर्च की गई रकम के 5 फीसदी के बराबर ईंधन मिल सकता है। इसके अलावा इस कार्ड पर कई तरह के अन्य लाभ भी मिलते हैं।
ICICI बैंक फ्यूल क्रेडिट कार्ड
आप ICICI बैंक के फ्यूल क्रेडिट कार्ड का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस कार्ड का प्रयोग करके HPCL के पेट्रोल पंप में 1 रुपये खर्च करने पर 2 प्वाइंट हासिल कर सकते हैं। इसमें 2.5 फीसदी कैशबैंक और 1 फीसदी फ्यूल फी मिलते हैं। 800 से अधिक रेस्टोरेंट में कम से 15 फीसदी तक छूट हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- JEE Main Session 1 के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड












Click it and Unblock the Notifications