जॉब सर्च प्लेटफॉर्म Indeed में छंटनी, 2200 कर्मचारियों पर लटकी तलवार, तीन महीने का बोनस मिलेगा!

गूगल, अमेजॉन, मेटा जैसी दिग्गज कंपनियों में छंटनी की खबरों के बीच जॉब तलाशने वाले प्लेटफॉर्म- Indeed ने भी नौकरियों में कटौती का ऐलान किया है।

Indeed

लगातार आती छंटनी की खबरों के बीच लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या मंदी की मार के कारण ऐसा हो रहा है? जॉब तलाशने वाले प्लेटफॉर्म Indeed ने 2200 कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया है। कर्मचारियों को सपोर्ट करने के मकसद से कंपनी ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को जनवरी से मार्च तक का बोनस देने का भी फैसला लिया है।

अमेरिकी जॉब सर्च प्लेटफॉर्म इनडीड (Indeed) ने बुधवार को कहा कि लगभग 2,200 नौकरियों पर तलवार लटकी है। कर्मचारियों का 15 प्रतिशत कम किया जाएगा। कंपनी के अनुसार महामारी के समय हायरिंग में बूम आया था, लेकिन अब श्रमबल तर्कसंगत बनाने के मकसद से कर्मचारी निकाले जाएंगे। इस फैसले के बाद Indeed भी गूगल, फेसबुक / मेटा और अमेजन जैसी उन कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिनमें हाल ही में हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

गंभीर आर्थिक मंदी का सामना

मुख्य कार्यकारी क्रिस हाम्स आधार वेतन में 25 प्रतिशत की कटौती करेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में नौकरी के अवसर कोरोना महामारी से पहले के स्तर पर या उससे नीचे रहेगी। कंपनी बहुत बड़ी थी। अमेरिकी कॉर्पोरेट वित्तीय संकट के कारण बेहद तेज गति से कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने लोन की दरें बढ़ाई हैं। गंभीर आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि मेटा प्लेटफॉर्म्स और Amazon.com ने भी छंटनी के दूसरे दौर की घोषणा की है। ये दिग्गज कंपनियां भी लागत में कटौती करना चाहती हैं। Indeed नौकरी से निकाले जाने वाले लोगों को तीन महीने के बोनस के अलावा महीने के नियमित वेतन, accrued paid time off और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं भी देगी।

Indeed के पास मानव संसाधन प्रौद्योगिकी से आने वाले रेवेन्यू में गिरावट की आशंका है। वित्त वर्ष 2023 और 2024 दोनों के राजस्व में गिरावट आएगी। कंपनी के प्रमुख हायम्स ने कहा, अमेरिका में नौकरी के अवसरों की संभावना अगले दो से तीन वर्षों में 7.5 मिलियन या उससे भी कम हो जाएंगी। ये महामारी के पहले का स्तर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+