केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा- गणतंत्र दिवस से पहले ओडिशा में शुरू हो जाएगी 5G सर्विस
केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw का दावा है कि 26 जनवरी 2023 से पहले ओडिशा में 5जी सेवा शुरू हो जाएगी।

भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास प्रोजेक्ट के शिलान्यास में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया कि अगले साल (2023) गणतंत्र दिवस समारोह के पहले ओडिशा में 5जी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने ये भी बताया कि केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में पूर्वी राज्य ओडिशा में दूरसंचार सेवाओं के लिए 5,600 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा केंद्र का फोकस वहां पर रेल सुविधाओं का विकास करना है।
कार्यक्रम में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ओडिशा को 2022-23 में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बजट में लगभग 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जबकि केंद्र में यूपीए की सरकार में ये आवंटन 800 करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि अब बीजेडी उन पर कोई आरोप नहीं लगा सकती है। वो ये भी नहीं कह सकती कि केंद्र सरकार दूरसंचार के मामले में ओडिशा की उपेक्षा कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हाल ही में ओडिशा के उन सभी गांवों में एक सर्वेक्षण किया गया, जहां मोबाइल टावर उपलब्ध नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को सभी गांवों में उच्च गुणवत्ता वाली 4जी और 5जी सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। जल्द ही वहां पर दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इससे पहले अक्टूबर में वैष्णव ने कहा था कि मार्च 2023 तक ओडिशा के कम से कम चार शहरों में 5जी सेवाएं उपलब्ध होंगी और राज्य के 80% क्षेत्र में अगले साल के अंत तक अपग्रेडेड नेटवर्क पहुंच जाएगा।
प्रह्लाद जोशी ने कही ये बात
वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दावा किया कि खानों की नीलामी के लिए केंद्र सरकार की नीति से ओडिशा को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र से राज्य का राजस्व 2014-15 में लगभग 5,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये हो गया है। जोशी का आरोप है कि राज्य में 'पहले आओ-पहले पाओ' की जो नीति थी, उससे राजस्व कम हुआ था।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications