Union Budget 2024: युवाओं के लिए सरकार ने खोला खजाना, 2 लाख करोड़ का ऐलान, शिक्षा-रोजगार में आएगी बहार

Union Budget 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने इस बार के बजट को मुख्य रूप से युवाओं को समर्पित किया है। जिस तरह से बेरोजगारी का मुद्दा लगातार सुर्खियों में रहा, उसे देखते हुए सरकार ने अब इस सेक्टर के लिए अपनी कमर कस ली है।

युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा और ट्रेनिंग देने पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। बजट में इस बार युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्य रूप से अपने भाषण में युवाओं पर जोर दिया।

Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम पैकेज पांच मुख्य स्कीम को दिया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्किल्ड बनाना, है इसके लिए 2 लाख करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया जाता है। इस वर्ष 1.48 लाख करोड़ शिक्षा, रोजगार और स्किलिंग के लिए खर्च किया जाएगा।

अपने भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि हमें गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता पर ध्यान देने की जरूरत है। अन्नदाता के लिए हमने हाल ही में मुख्य फसलों के लिए बढ़ी हुई एमएसपी का ऐलान किया था। पीएम गरीब कल्याण योजना को पांच वर्ष के लिए बढ़ाया गया है, जिसका लाभ 80 करोड़ लोगों को होगा।

4.1 करोड़ युवाओं की मदद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच योजनाओं का एक खास पैकेज पेश किया है जिसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं को लाभ पहुंचाना है। वित्त मंत्री ने कहा कि 2 लाख करोड़ रुपए रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास पर केंद्रित है।

25000 छात्रों को के लिए सस्ता लोन

वित्त मंत्री ने हर वर्ष 25000 छात्रों को सहायता देने के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया। इसके साथ ही घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए ई-वाउचर वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य हर साल एक लाख छात्रों को 3 प्रतिशत की ब्याज दर पर शैक्षणिक लोन मुहैया कराना है।

1.48 लाख करोड़ शिक्षा-रोजगार-कौशल विकास के लिए

वित्त मंत्री ने कहा कि इस वर्ष शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह महत्वपूर्ण प्रावधान युवाओं के लिए अवसरों को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+