Budget 2024: गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी पर कटौती का ऐलान, शेयर बाजार में इन 5 स्टॉक्स पर जमकर बरसा पैसा
Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 की घोषणा करते हुए सोने और चांदी पर सीमा शुल्क में 6% की कटौती का प्रस्ताव रखा।
उनके इस ऐलान के बाद ज्वेलरी से जुड़ी टाइटन कंपनी, सेनको गोल्ड लिमिटेड, पीसी ज्वैलर लिमिटेड और कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। आज इंट्राडे ट्रेड के दौरान 12% तक की बढ़ोतरी देखी गई।

गोल्ड शेयर्स में उछाल
सेनको गोल्ड लिमिटेड के शेयर की कीमत 948.80 पर खुली और 1,054.35 तक बढ़ गई, जोकि तकरीबन 12% की बढ़त है। वहीं टाइटन कंपनी के शेयर की कीमत 3,255.10 के शुरुआती स्तर से बढ़कर 3,490.00 के स्तर पर पहुंच गई, जिसने 7.2% से अधिक की बढ़त हासिल की।
मांग में इजाफे की उम्मीद
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सीमा शुल्क में कमी से सोने और चांदी की मांग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन धातुओं पर कुल कर सीमा शुल्क 18.5% से घटकर 9.2% रह जाएगा। जिसके बाद त्योहारी मौसम को देखते हुए मांग में इजाफा देखने को मिलेगा।
इससे पहले अंतरिम बजट में सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर शुल्क बढ़ाकर 15% कर दिया था, जिसमें 10% का मूल सीमा शुल्क और 5% का से शामिल था। आज के बजट में सोने और चांदी की पर सीमा शुल्क 10% से घटाकर 5% कर दिया गया और AIDC को घटाकर 1% कर दिया गया।
सरकार के ऐलान के बाद दोपहर तक सोने और चांदी की कीमतों में 5% से अधिक की गिरावट आई। रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट श्रीराम अय्यर ने कहा कि आगे भी बिकवाली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
आइए डालते हैं टॉप 5 ज्वेलरी शेयर्स पर
टाइटन
टाइटन कंपनी के शेयर की बात करें तो इसमे 6.53 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। कंपनी के शेयर 3466 तक पहुंच गए हैं।
सेनको
सेनको शेयर की बात करें तो इसमे 5.11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। कंपनी के शेयर 48 अंक ब़कर 989 तक पहुंच गए।
कल्याणजी ज्वेलर्स
कल्याणजी ज्वेलर्स शेयर की बात करें तो इसमे भी 4.43 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। 23 अंक बढ़कर कंपनी के शेयर 552 तक पहुंच गएं।
पीसी ज्वेलर्स
पीसी ज्वेलर्स के शेयर की बात करें तो इसमे 5 फीसदी का उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर 3.53 रुपए बढ़कर 74 रुपए के पार चले गए।
TBZ
त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी के शेयर की बात करें तो इसमे 20 अंक से अधिक की बढ़त देखने को मिली। कंपनी के शेयर में 15 फीसदी से अधिक की उछाल देखने को मिली और कंपनी के शेयर 157.31 तक पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications