Budget 2021: दो और बैंकों का होगा निजीकरण, बैंक जमा गारंटी 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की

बजट 2021: वित्त मंत्री ने किया Bad bank का ऐलान, बैंक जमा गारंटी 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की

नई दिल्ली। Union Budget 2021. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार का आम बजट पेश किया। इस बजट में बैंकिंग सेक्टर( Banking Sector) में सुधार के लिए कई ऐलान किए गए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग सेक्टर के लिए कई अहम घोषणाएं की। वित्त मंत्री ने बैंकों को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कई घोषणाएं की। सभी बैंकों के हित में बैड बैंक( Bad Bank) बनाने का फैसला किया।

Union Budget 2021: Modi Government Plans To Privatise Two Public Sector Banks

बजट में बैंकिंग सेक्टर को क्या मिला?

वित्त मंत्री ने ग्राहकों के फायदे में बड़ा ऐलान किया। वित्त मंत्री ने बजट में बैंक जमा पर 1 लाख रुपए के बीमा कवर को बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने की घोषणा की। यानी गर बैंक किसी कारणवश बंद हो जाते हैं तो ग्राहकों को नुकसान का भुगतान किया जाएगा। बैंक के ग्राहकों के लिए बीमा कवर को बजट में 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया।

निजीकरण को तेज करने का ऐलान: केंद्र सरकार ने बजट में निजीकरण पर जोर देते हुए कहा कि दो पब्लिक सेक्टर के बैंक का भी निजीकरण किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बजट में कहा कि IDBI बैंक के अलावा 2 अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक का निजीकरण किया जाएगा।

वित्तमंत्री ने बजट में बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के लिए 20,000 करोड़ का बजट आवंटित किया।
बजट में वित्त मंत्री ने बैंड बैंक(Bad bank) की स्थापना का ऐलान कर दिया। इस बैड बैंक के जरिए बैड लोन से जूझ रह बैंकों की मदद की जाएगी। इस बैड बैंक की मदद से डूब चुके लोन को निपटाने में मदद मिलेगी। बैंक अपन डूबे हुए कर्जों को बैड बैंक को ट्रांसफर कर सकेंगे, जहां बैंक के जानकार इस फंसे हुए लोग को निपटाने की कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+