Union Budget 2021: सस्ता होगा सोना-चांदी, बजट में कस्टम ड्यूटी में कटौती

Union Budget 2021: सस्ता होगा सोना-चांदी, बजट में कस्टम ड्यूटी में कटौती

नई दिल्ली। Union Budget 2021. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman) ने आज देश का आम बजट( Union Budget 2021) पेश किया। वित्त मंत्री ने जहां इस बजट में नौकरीपेशा लोगों को कोई राहत नहीं दी, तो वहीं लेकिन कुछ वस्तुओं से कस्टम ड्यूटी ( Customs Duty) में बदलाव किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सोना-चांदी( Gold-Silver) से कस्टम ड्यूटी कम कर दी गई है। सोने-चांदी, लोहे, तांबे और स्टील के उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है।

Recommended Video

    Budget 2021 : Nirmala Sitharaman ने पेश किया बजट,जाने क्या हुआ सस्ता,क्या महंगा | वनइंडिया हिंदी
     Union Budget 2021-Gold, silver to get cheaper as Modi government reduces customs duty in Budget

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में सोने और चांदी ( Gold and Silver) पर आयात शुल्क में कटौती करते हुए 5 फीसदी तक की कटौती की है। वर्तमान में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ता है। इस कटौती के बाद सोने पर सिर्फ 7.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी चुकानी होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से सोने के दाम काफी बढ़ोतरी हो रही है, जिसे देखते हुए सरकार ने सोने-चांदी से कस्टम ड्यूटी घटाने का फैसला किया। कस्टम ड्यूटी में कटौती से भारत आसानी से सोने का आयात कर सकेगा।

    gold

    सस्ते हो जाएंगे ये सामान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज आम बजट में जहां मोबाइल, ऑटो पार्ट्स और सिल्‍क उत्‍पादों पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया तो वहीं सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है। कस्टम ड्यूटी में कटौती होन से सोने-चांदी की कीमत में कमी आने की संभावना है। वित्त मंत्री ने 1 अक्टूबर 2021 से एक नयी संशोधित कस्टम ड्यूटी नीति लागू होगी। इसी तरह तांबे पर कस्टम ड्यूटी 2.5 फीसदी घटी दी गयी है। जबकि स्टील पर भी कस्टम ड्यूटी कम करने का ऐलान किया गया है। आपक बता दें कि वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 प्रतिशत की कस्टम ड्यूटी लगती है।

    ये प्रोडक्ट्स होंगे महंगे

    सरकार ने ऑटो पॉर्ट्स पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। सरकार ने विदेशी मोबाइल प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी 20 फीसदी बढ़ा दी है। वहीं देश में बनने वाले मोबइल और चार्जर पर कस्टम ड्यूटी 2.5 फीसदी बढ़ा दी गई है, यानी इलेक्ट्रोनोकि सामान महंगे हो जाएंगे। सरकार के बजट के बाद कॉटन, सिल्क, प्लास्टिक, लेदर, इलेक्ट्रॉनिक्‍स आइटम्‍स,सोलर प्रॉडक्‍ट्स, इम्‍पोर्टेड कपड़े, LED बल्‍ब, फ्रिज/एसी, शराब, आदि महंगा हो जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+