BHIM ऐप को कैसे करते हैं इस्तेमाल, जानिए सिर्फ 8 स्टेप में
अगर आपको भी BHIM ऐप को इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत आ रही है तो जानिए सही तरीका। सिर्फ 8 स्टेप में जानिए आखिर कैसे करें रजिस्टर और कैसे करें इस्तेमाल।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत इंटरनफेस फॉर मनी (BHIM) ऐप लॉन्च किया है, ताकि यूजर मोबाइल पेमेंट कर सके और कैशलेस इकोनॉमी को भी प्रोत्साहन मिले। फिलहाल यह ऐप सिर्फ एंड्रॉयड के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही यह एप्पल का फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी आएगा।

यूपीआई अकाउंट होना जरूरी
इस ऐप के जरिए कोई भी ट्रांजैक्शन करने के लिए यह जरूरी है कि पैसे भेजने वाला और पैसे पाने वाला, दोनों ही व्यक्तियों का ऐसे बैंक में अकाउंट हो जो यूपीआई वाले हों। हालांकि, इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि आपके पास मोबाइल बैंकिंग हो, क्योंकि यह ऐप अपने आप ही यूजर का डेटा ले लेता है, लेकिन आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक के साथ रजिस्टर होना बहुत जरूरी है। इस ऐप में फिलहाल 30 बैंक लिस्टेड हैं। आइए 8 स्टेप में जानते हैं कैसे करें इस ऐप को इस्तेमाल।
ये भी पढ़ें- कई स्मार्टफोन पर 31 दिसंबर के बाद नहीं चलेगा वाट्सऐप

डाउनलोड करके भाषा चुनिए
1- सबसे पहले आपको इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा और फिर उसके बाद अपने फोन में इंस्टॉल करके रन करना होगा। ऐप 2 एमबी से भी कम का है, इसलिए यह आपके मोबाइल की अधिक मैमोरी नहीं लेगा।
2- ऐप में आपको अपनी पसंदीदा भाषा चुननी होगी। हालांकि, अभी इस ऐप में सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी का विकल्प आ रहा है, लेकिन आने वाले समय में यह सरकार अन्य भाषाओं में भी यह ऐप लाने वाली है।

नंबर को वेरिफाई करिए
3- इसके बाद यह ऐप आपके फोन के एसएमएस पढ़ने और भेजने की इजाजत मांगेगा। यह इजाजत देना जरूरी है, जिसके चलते ऐप आपके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके आपके बैंक से आपकी सारी जानकारी जुटाएगा।
4- इजाजत मिलते ही ऐप आपसे पूछेगा कि आप कौन से सिम की (सिम 1 या सिम 2) को वेरिफाई करना चाहते हैं। आपका जो नंबर बैंक के साथ रजिस्टर हो उसे चुनें और बाद में बैंकों की लिस्ट से भी उसे ही चुनें।

चार अंकों का पासवर्ड बनाएं
5- इसके बाद आपको चार अंकों का एक पासवर्ड बनाना होगा, जिसके माध्यम से आप हर बार इस ऐप में लॉगिन करेंगे। ध्यान रहे, अगर आप यह चार अंकों का पासवर्ड भूलते हैं तो आप लॉगिन नहीं कर सकेंगे, इसलिए पासवर्ड को याद रखें।
6- इसके बाद आपके सामने 30 बैंकों की लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें से आपको अपना बैंक चुनना होगा। हालांकि, अगर आपके दो बैंकों में खाते हैं और वह दोनों ही यूपीआई वाले हैं फिर भी आप सिर्फ एक ही बैंक का चुनाव कर सकते हैं। अगर कभी आपको दूसरे बैंक को लिंक करना हो तो पहले वाले बैंक को हटाना होगा, उसके बाद ही दूसरा बैंक रजिस्टर किया जा सकता है।

जिसे चाहें भेजें पैसे
7- अगर आपने पहले ही यूपीआई अकाउंट बनाया हुआ है तो यह वहीं से सारा डेटा ले लेगा, लेकिन अगर आपने अकाउंट नहीं बनाया है तो आपको अपने डेबिट कार्ड के आखिरी 6 नंबर और उसकी एक्सपायरी डेट डालनी होगी। इसके बाद आपको एक यूपीआई पिन बनाना होगा।
8- इतना होने के बाद आप किसी को भी सिर्फ उसका मोबाइल नंबर डालकर पैसे भेज सकते हैं। साथ ही क्यूआर कोड स्कैन करके भी पैसे भेजने की सुविधा इस ऐप में है। सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपको पैसे भेजने के लिए यूजर का अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड आदि नहीं चाहिए होगा। आपको सिर्फ दूसरे शख्स का मोबाइल नंबर चाहिए होगा। हालांकि, जिसे आप पैसे भेज रहे हैं, उसका भी यूपीआई अकाउंट होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- 2017 में होंगी अद्भुत खगोलीय घटनाएं, जानिए कब-कब?
-
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम?












Click it and Unblock the Notifications