देश में लगातार 263वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए महानगरों में तेल के दाम

भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 11 फरवरी 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी किए हैं, जिसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान के गंगानगर में बिक रहा है।

Fuel price in India

देश में लगातार 263वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। 11 फरवरी को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 11 फरवरी 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी किए हैं, जिसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली के अंदर पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो वहीं डीजल 89.62 रुपये लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

राजस्थान के गंगानगर में है सबसे महंगा पेट्रोल

आपको बता दें कि देश में सबसे महंगा पेट्रोल इस वक्त राजस्‍थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में बिक रहा है। गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है। वहीं हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच और डीजल 97.39 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है। वहीं सबसे सस्ते पेट्रोल-डीजल की बात करें तो पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल बिक रहा है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

- मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।

- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

- हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर है।

- बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।

- लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

- नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।

- जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।

मई 2022 में सरकार ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 21 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपए से नीचे आए थे। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था। केंद्र की घोषणा के बाद कई राज्य सरकारों ने भी पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+