PNB Scam: नीरव मोदी को फिर से झटका, जमानत याचिका खारिज
नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले(PNB Scam) के मुख्य आरोपी भगोड़े नीरव मोदी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने फिर से उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने ये कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी वो ब्रिटेन से भाग सकता है और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है। कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद नीरव मोदी को जेल में ही रहना पड़ेगा।

कोर्ट ने तीसरी बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज की है। इससे पहले 26 अप्रैल को कोर्ट ने उसकी बेल एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया है। इसके बाद कोर्ट ने नीरव मोदी की न्यायिक हिरासत को 24 मई तक के लिए बढ़ा दिया।
8 मार्च को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। मामले की सुनवाई की अगली तारीख 30 मई है। आपको बता दें कि 13 मार्च को उसे स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13,500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की और देश छोड़कर फरार हो गया। जुलाई 2018 में ही प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications