बड़ी राहत, स्कूलों में ही बनेंगे बच्चों के Aadhaar, बिना आधार एडमिशन से इनकार नहीं कर सकते हैं स्कूल
नई दिल्ली। उन अभिभावकों के लिए अच्छी खबर हैं, जिनके छोटे बच्चे आधार कार्ड बनवाने में परेशान करते हैं। ऐसे बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने कहा है कि कोई भी स्कूल बच्चों के दाखिले के लिए आधार को अनिवार्य नहीं कर सकता है। यूआई डीएआई ने कहा है कि जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें कोई भी स्कूल एडमिशन देने या अन्य सुविधाएं देने से मना नहीं कर सकता। UIDAI ने यह भी कहा है कि ये स्कूल की जिम्मेदारी हैं कि वो अपने छात्र-छात्राओं के लिए आधार पंजीकरण और उसको अपडेट करवाने की सुविधा उपलब्ध कराएं।

यूआईडीएआई ने स्कूलों को चेतावनी दी है कि जिन बच्चों के पास आधार नहीं है और अगर कोई स्कूल बच्चे के दाखिले से इंकार करता है तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, क्योंकि कानून इसकी अनुमति नहीं देता है। यूआईडीएआई ने स्कूलों से स्थानीय बैंकों, पोस्ट ऑफिस, राज्य शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के साथ तालमेल बैठाकर अपने परिसर में आधार नामांकन और उसके अपडेशन के लिए आधार एनरोल्मेंट और उसके अपडेशन की सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा है।
Responsibility of schools to provide Aadhaar enrollment and update facility to students and ensure no children are deprived/denied of admission&other facilities including due benefits or rights for wants of Aadhaar. Any such denials are invalid & not permitted under the law:UIDAI pic.twitter.com/Tnowawt4iL
— ANI (@ANI) September 5, 2018












Click it and Unblock the Notifications