70 फीसदी बैंक अकाउंट हुए आधार से लिंक, 14 करोड़ पैन कार्ड भी जुड़े: UIDAI
नई दिल्लीः देश में अभी तक 70 फीसदी बैंक अकाउंट आधार नंबर से लिंक हो चुके हैं। साथ ही देश में अभी तक 14 करोड़ से ज्यादा पैन कार्ड आधार नंबर से लिंक हो चुके हैं। यूएडीएआई ने इस बात की जानकारी देते हुए आधार कार्ड से जुड़े कई आंकड़े पेश किए। हाल ही में भारत सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड लिंक कराने की समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दी है। बता दें, इससे पहले ये समय सीमा 31 दिसंबर 2017 थी।

70 फीसदी बैंक अकाउंट आधार से जुड़े
यूएडीएआई ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक अकाउंट को आधार नंबर से लिंक कराने की हालात ज्यादा बेहतर हुई है। देश में 100 करोड़ से ज्यादा अकाउंट में से करीब 70 फीसदी बैंक अकाउंट आधार नंबर से लिंक किए जा चुके हैं। सरकार ने लगातार बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ने की कोशिश की है।

आसान हुई है प्रक्रिया
आधार कार्ड को लिंकिग कराने में कोई दिक्कत न आए इसके लिए यूएडीएआई प्रक्रिया को आसान किया है। इसके बाद सुविधाएं बढ़ गई हैं। नियम बनाए गए हैं कि सभी बैंकों ने अपने ब्रांचेज पर आधार फिंगरप्रिंट और आईआरआईएस स्कैनर उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद से लोगों की परेशानियां दूर हो गई हैं।

इसलिए जरूरी है पैन-आधार लिंकिंग
देश की वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पैन-आधार पर लिंकिंग के बारे में संसद कहा था कि बहुत से लोग कई पैन बनवा कर टैक्स चोरी करते हैं। ऐसे में Income Tax की चोरी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने पैन को आधार से लिंक करना जरूरी बना दिया है।

रुक जाएगी टैक्स की चोरी
मोदी सरकार का मानना है कि आधार-पैन को लिंक होने के बाद टैक्स चोरी करने वालों पर अंकुश लगेगा। और साथ ही टैक्स की चोरी करने वालों की पहचान आसानी हो जाएगी। टैक्स चोरी के बारे में सरकार ने कड़ा कानून बनाने का वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications