Uday Kotak Resigns: उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO पद से दिया इस्तीफा
देश के जाने माने बैंकर उदय कोटक (Uday Kotak) ने कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के एमडी और सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा 1 सितंबर 2023 के प्रभावी हो चुका है। अब वे Kotak Mahindra Bank के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बन गए हैं। तात्कालिक तौर पर बोर्ड ने दीपक गुप्ता को MD और CEO पद की जिम्मेदारी दी है। वे इस समय ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
उदय कोटक ने ट्वीट कर दी जानकारी
अपने इस्तीफे के बाद उदय कोटक ने ट्विटर पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि मेरे उत्तराधिकारी का चयन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है, क्योंकि बैंक के चेयरमैन, मैं और ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर को इस साल के अंत तक अपने पद से इस्तीफा देना जरूरी है। मैंने स्वेच्छा से बैंक के CEO पद से इस्तीफा दिया है। उत्तराधिकारी को लेकर जब तक रिजर्व बैंक से अनुमति नहीं मिल जाती है तब तक दीपक गुप्ता जो वर्तमान में ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, वे इस CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।

संस्थापक चले जाते हैं, लेकिन संस्था निरंतर फलती-फूलती रहती है: उदय कोटक
उदय कोटक ने आगे लिखा किसंस्थापक के रूप में, मैं ब्रांड कोटक से गहराई से जुड़ा हुआ हूं और गैर-कार्यकारी निदेशक और महत्वपूर्ण शेयरधारक के रूप में संस्थान की सेवा करना जारी रखूंगा। विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हमारे पास एक उत्कृष्ट प्रबंधन टीम है। संस्थापक चले जाते हैं, लेकिन संस्था निरंतर फलती-फूलती रहती है।
बहुत समय पहले, मैंने जेपी मॉर्गन और गोल्डमैन सैक्स जैसे नामों को वित्तीय दुनिया पर हावी होते देखा था और भारत में ऐसी संस्था बनाने का सपना देखा था। इसी सपने के साथ मैंने 38 साल पहले फोर्ट, मुंबई में 300 वर्गफुट के कार्यालय में 3 कर्मचारियों के साथ कोटक महिंद्रा की शुरुआत की थी। मैंने अपने सपने को जीते हुए, इस यादगार यात्रा के हर हिस्से को गहराई से संजोया है।
अब हम एक प्रतिष्ठित बैंक और वित्तीय संस्थान हैं, जो विश्वास और पारदर्शिता के बुनियादी सिद्धांतों पर बनाया गया है। हमने अपने हितधारकों के लिए मूल्य बनाया है और 1 लाख से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां प्रदान की हैं। 1985 में हमारे साथ ₹10,000 का निवेश आज लगभग ₹300 करोड़ का होगा।












Click it and Unblock the Notifications