लग सकती है Twitter की बोली, गूगल भी है खरीददारों की लाइन में
नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर जल्द ही बिक सकती है। दुनिया की टॉप सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को अपना बनाने के लिए गूगल, वॉल्ट डिजनी और सेल्सफोर्स सरीखी कंपनियों के बीच होड़ लगी हुई है।

अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार सेल्सफोर्स के मार्क बीनिऑफ अपनी के निवेशकों और साझेदारों के समक्ष ऐसा माहौल बना रहे हैं कि उनकी कंपनी ट्विटर खरीद सकती है।
20 अरब डॉलर लग सकती है बोली
रिपोर्ट के मुताबिक सेल्सफोर्स लिंक्डइन को भी खरीदना चाहता था लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ने इसे खरीदने में सफलता हासिल की थी।
इस बात की संभावना जताई जा रही है कि ट्विटर की अधिकतम बोली 20 अरब डॉलर तक लग सकती है । वहीं गूगल भी इस दौड़ में शामिल है।
ऑरकुट और गूगल प्लस के रास्ते सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखने में असफल रहने वाले गूगल की कोशिश है कि वो इसका खरीददार बन जाए।












Click it and Unblock the Notifications