1 फरवरी से बदल जाएंगे TV चैनल्स के प्लान, Free में कुछ नहीं,इन 4 लिंक की मदद से चुने अपना पैक
नई दिल्ली। 1 फरवरी से आपके टीवी देखने पर किया जाने वाला खर्च आपके कंट्रोल में होगा। टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नए नियम के बाद आपको केवल उतना ही पैसा खर्च करना होगा, जितने चैनल आप देखना चाहते हैं। हालांकि यहां आपको बता दें कि आप अब मुफ्त में कोई भी चैनल देखने को नहीं मिलेंगे। मतलब ये कि आपको अब तक फ्री में मिलने वाले 100 चैनलों के लिए भी आपको खर्च करने होंगे। TRAI के आदेश के तहत दर्शक 153 रुपए (जीएसटी सहित) प्रति महीने खर्च करके ही आप 100 चैनल्स देख सकते हैं।

1 फरवरी से कुध भी फ्री नहीं
TRAI के नए नियम के बाद अब ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के मिलने वाले चैनल के लिए भी खर्च करने होंगे। आपको 153 रुपए खर्च कर 100 चैनल्स का चुनाव करना होगा। नया सिस्टम 1 फरवरी से लागू होने जा रहा है, इसलिए आप 31 जनवरी तक अपना पैक चुन लें। ट्राई इस बारे में लोगों को ईमेल और एसएमएस के जरिए जानकारी भेजकर जागरूक कर रहा है। ट्राई ने लोगों की मदद के लिए दो फोन नबंर और ईमेल आईडी भी जारी की है, जिसकी मदद से आप इस नए नियम के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

खर्च करने होंगे 153 रुपए
आपको केबल टीवी या डीटूएच देखने के लिए कम से कम 153 रुपए खर्च करने होंगे, जिसमें आप 100 चैनल्स का देख सकेंगे। ट्राई ने नेटवर्क कपैसिटी फीस के रूप 153 रुपए की राशि फिक्स्ड की है। इसमें यदि आप केवल फ्री टू एयर चैनल्स चुनते हैं तो आपको अतिरिक्त कोई चार्ज नहीं देना है, लेकिन अगर आप और चैनल्स देखना चाहते हैं तो आपको प्रत्येक चैनल या बुके के लिए निर्धारित शुल्क देनी होगी।

यहां से मिलेगा हर सवाल का जवाब
अगर आपको ट्राई के नए नियम, संबंधित पैक चुनने या कपैसिटी फीस को लेकर कोई भी आशंका है या इसके बारे में कुछ भी सवाल पूछना चाहते हैं तो आप 011-23237922 और 011-23220209 नंबरों पर कॉल करके सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा [email protected] या [email protected] पर ईमेल भेजकर आप इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे सकते हैं। आपके हर सवाल का जवाब यहां से मिलेगा।

एक चैनल की कीमत 19 रुपए से अधिक नहीं
ट्राई ने ऑपरेटर्स और ब्रॉडकास्टर को साफ कर दिया है कि वो किसी भी चैनल के लिए अधिकतम 19 रुपए ले सकता है। 19 रुपए से ज्यादा किसी भी चैनल के लिए नहीं वसूला जा सकता है। अगर कई चैनलों का ग्रप हैं तो वो सिंगल पैक पेश कर सकते हैं। इस नए नियम के तहत ग्राहकों के पास अपनी पसंद के चैनल चुनने और सिर्फ उन्हीं चैनलों के लिए पे करने का अधिकार है।

इन लिंक्स से मिलेगी मदद
ट्राई ने लोगों की मदद के लिए कुछ लिंक जारी किए हैं, जिसकी मदद से आपको प्लान चुनने में मदद मिलेगी। आपको पता चलेगा कि आपको किसके लिए भुगतान करना है और किसके लिए नहीं। जैसे...
https://channeltariff.trai.gov.in/data/List_of_FTA_Channels.pdf- ये फ्री टू एयर चैनल्स हैं, जिसके लिए आपको कोई भुगतान नहीं करना होगा। आपके द्वारा भुगतान किए गए नेटवर्क कपैसिटी फीस में ये चैनल्स शामिल हैं।
https://channeltariff.trai.gov.in/data/Bouquets27122018.pdf- इस लिंक पर जाकर आप चैनल्स के बारे में और उनकी कीमतों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
https://channeltariff.trai.gov.in/data/MRP_of_Pay_Channels.pdf- इस लिंक पर जाकर आप चैनल की अधिकतम रेट के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
https://channeltariff.trai.gov.in/data/SuggestiveBouquet19122018.pdf - इस लिंक पर जाकर आप चैनल्स की क्लबिंग लिस्ट है, जिसकी मदद से आप अपना पैक चुन सकते हैं।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications