TRAI: भारत में बढ़ रहे मोबाइल ग्राहक, लाइन कनेक्शनों में गिरावट

पढ़ें- DU पर ही आफत क्यों
ट्राई के अनुसार, मार्च, 2014 के अंत तक देश में फोन कनेक्शनों की संख्या 93.3 करोड थी जो अप्रैल में बढकर 93.58 करोड पर पहुंच गई। शहरी क्षेत्र में फोन कनेक्शनों का आंकडा 55.52 करोड से बढकर 55.62 करोड हो गया।
वहीं ग्रामीण क्षेत्र में यह 37.77 करोड से 37.95 करोड हो गया। इस दौरान मोबाइल कनेक्शनों की संख्या 0.32 प्रतिशत बढकर 90.45 करोड से 90.74 करोड हो गई। वहीं दूसरी ओर फिक्स्ड लाइन कनेक्शनों की संख्या 2.84 करोड से घटकर 2.83 करोड रह गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वायरलैस दौर में लाइन कनैक्शन किस तरह दम तोड़ रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications