2 दिन में कंगाल हुए दुनिया के जाने-माने अरबपति ह्वांग, एक फैसले की वजह से 1.5 लाख करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली: शेयर बाजार का खेल जो समझ गया उसे ऊंचाइयों को छूने से कोई नहीं रोक सकता है। कभी-कभी शेयर बाजार लोगों की किस्मत रातों-रात बदल देता है, तो कई बार अचानक से करोड़ों के मालिक कंगाल हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है, दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन बिल ह्वांग के साथ। जिसके पास खरबों की संपत्ति थी लेकिन शेयर मार्केट के चक्कर में वो पूरी तरह से कंगाल हो गए।

1.5 लाख करोड़ का चूना

1.5 लाख करोड़ का चूना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉल स्ट्रीट के ट्रेडर बिल ह्वांग का काम अच्छा चल रहा था, लेकिन दो दिनों में उन्होंने 2000 करोड़ डॉलर गंवा दिए। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की होगी। ह्वांग के साथ उनको कर्ज देने वाले लोगों को भी 50 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। जानकारों का मानना है कि ह्वांग की कंपनी पूरी तरह से कंगाल हो गई है। उनके पास अब पैसा नहीं बचा। वहीं जैसे ही ये खबर बाहर आई उनको कर्ज देने वाले बैंकों और अन्य संस्थानों की भी हालत खराब हो गई।

इस वजह से हुआ घाटा

इस वजह से हुआ घाटा

जानकारों के मुताबिक जब भी किसी कंपनी के पास पैसा आता है, तो वो उसे अलग-अलग सेक्टर में निवेश करती है। जैसे कुछ प्रॉपर्टी खरीद लेना या फिर रियल एस्टेट में पैसा लगा देना, लेकिन ह्वांग की कहानी पूरी तरह से अलग थी। उनको रिस्क लेने का ज्यादा शौक था, जिस वजह से कंपनी का सारा पैसा शेयर मार्केट में लगा दिया। अचानक से शेयर के दाम गिरे और उनको संभलने का मौका नहीं मिला। साथ ही सारे पैसे भी डूब गए। इस मामले को वित्तीय इतिहास का सबसे बड़ा फेलियर माना जा रहा है। आज तक किसी भी कंपनी ने दो दिनों के अंदर इतना ज्यादा पैसा नहीं गंवाया।

बैंक ने प्रॉपर्टी बेची

बैंक ने प्रॉपर्टी बेची

ह्वांग की कंगाली की वजह उनके गलत निवेश को माना जा रहा है। उन्होंने 20 बिलियन डॉलर्स के वायाकॉमसीबीएस शेयर खरीदे हुए थे। जब मार्च के अंत में वायाकॉमसीबीएस के शेयर नीचे गिरे, तो बैंक ने ह्वांग की कंपनी आर्केगोज से पैसे मांगे, जो वो वापस नहीं कर पाए। इसके बाद बैंक ने उनकी प्रॉपर्टी को सीज कर दिया। साथ ही कुछ को बेच दिया। जिससे उनको करीब 20 बिलियन डॉलर्स यानि 15 खरब रुपये का नुकसान हुआ।

कोरिया से आकर अमेरिका में बसे

कोरिया से आकर अमेरिका में बसे

ह्वांग तो मूल रूप से साउथ कोरिया के रहने वाले हैं, लेकिन 1982 में ही वो अमेरिका आ गए थे। इसके बाद उन्होंने अपना नाम सुन्ग कुक ह्वांग से बदलकर बिल ह्वांग कर दिया। फिर लॉस एजेंलेस में यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफॉर्निया से पढ़ाई की और उसके बाद कार्नेगी मेलोन यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल कर ली। करियर की शुरुआत में उन्होंने दो फर्म्स में सेल्समैन का काम किया। इसके बाद 1996 में उन्होंने टाइगर मैनेजमेंट कंपनी में एनालिस्ट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। यहीं से उनकी किस्मत पलटी और 2000 में उन्होंने टाइगर एशिया मैनेजमेंट नाम से अपनी कंपनी खड़ी कर ली। फिर शेयर बाजार में पैसा लगाकर बुलंदियों तक पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+