टॉप 5 PSU शेयर जो देते हैं FD से बेहतर Dividend, पिछले 5 साल में कराई बंपर कमाई, मालामाल हुए निवेशक
Top 5 PSU for Dividend: आखिर किसे अपने निवेश पर अधिक से अधिक रिटर्न की चाहत नहीं होती है। लेकिन अधिक रिटर्न की चाहत के साथ बड़ा जोखिम भी साथ आता है, यही वजह है कि लोग जोखिमभरे निवेश से बचना चाहते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए निवेश के ऐसे बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं जो ना सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि आपको एफडी की तुलना में कहीं अधिक और सुनिश्चित लाभ मिल सकता है।
अगर हम कहें कि कि आपको सुनिश्चित रिटर्न के साथ सरकारी कंपनी का भरोसा भी मिल रहा है तो कैसा रहेगा। जी हां, आज हम आपके लिए वो कंपनियां लेकर आए हैं जो हर वर्ष अपने निवेशकों को ना सिर्फ बेहतर रिटर्न दे रही हैं बल्कि डिविडेंड यील्ड भी दे रही हैं। ये वो सरकारी कंपनियां हैं जो लंबे समय से देश की अर्थव्यवस्था में अपना अहम योगदान दे रही हैं।

Coal India Ltd
डिविडेंड यील्ड: 5-8% के बीच
शेयर- पिछले पांच वर्षों में कंपनी ने 150 फीसदी का रिटर्न दिया है, फिलहाल कंपनी का शेयर का दाम 497 रुपए है
यह भारत की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है और दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनियों में से एक है। यह सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी है और भारतीय ऊर्जा उत्पादन में कोयले की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण यह एक प्रमुख कंपनी मानी जाती है।
Indian Oil Corporation (IOC)
डिविडेंड यील्ड: 8-9% के बीच
शेयर- पिछले 5 वर्षों में कंपनी ने 113 फीसदी का रिटर्न दिया है। फिलहाल कंपनी के शेयर का दाम 181 रुपए है
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) भारत की सबसे बड़ी सरकारी तेल विपणन कंपनी (Oil Marketing Company) है। यह पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, पेट्रोकेमिकल्स और अन्य ऊर्जा से जुड़े उत्पादों का व्यापार करती है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का शेयर उन निवेशकों के बीच लोकप्रिय है जो दीर्घकालिक निवेश और अच्छा डिविडेंड रिटर्न चाहते हैं।
BPCL (Bharat Petroleum Corporation Limited)
डिविडेंड यील्ड: 6-7%
शेयर- पिछले 5 वर्षों में कंपनी ने 81 फीसदी का रिटर्न दिया है। फिलहाल कंपनी का शेयर 362 रुपए का है।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) भारत की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी तेल विपणन कंपनी (Oil Marketing Company) है। BPCL कच्चे तेल की रिफाइनिंग, पेट्रोलियम उत्पादों के वितरण, और तेल एवं गैस से संबंधित कई व्यवसायों में सक्रिय है। इसका शेयर निवेशकों के बीच लोकप्रिय है, खासकर उन लोगों के लिए जो डिविडेंड और दीर्घकालिक विकास की संभाव
National Aluminum Company (NALCO)
डिविडेंड यील्ड: 6-8%
शेयर- पिछले पांच वर्षों में कंपनी ने 306 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी के एक शेयर का दाम 175 रुपए है।
नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) एक सरकारी स्वामित्व वाली प्रमुख एल्युमिनियम उत्पादन कंपनी है। यह भारत में सबसे बड़ी और दुनिया में अग्रणी एल्युमिनियम उत्पादकों में से एक है। NALCO की मुख्य गतिविधियां बॉक्साइट खनन, एल्युमिनियम रिफाइनिंग, एल्युमिनियम उत्पादन, और पावर जेनरेशन में फैली हुई हैं।
SJVN Ltd (Satluj Jal Vidyut Nigam)
डिविडेंड यील्ड: 7-8%
शेयर- कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में 421 फीसदी का रिटर्न दिया है। फिलहाल कंपनी के शेयर के दाम 132 रुपए हैं।
सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जो मुख्य रूप से जल विद्युत (Hydropower) उत्पादन में लगी हुई है। यह भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में काम करती है और देश में स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा स्रोतों के रूप में जल विद्युत परियोजनाओं का संचालन करती है। SJVN की कुछ परियोजनाएँ भारत के अलावा पड़ोसी देशों नेपाल और भूटान में भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications