क्रिप्टोकरेंसी पर TAX लगाकर जानिए कितनी होगी सरकार की कमाई
नई दिल्ली, 3 फऱवरी। केंद्र सरकार ने बजट 2022 की घोषणा कर दी है, जिसमें सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30 फीसदी टैक्स लगाए जाने का ऐलान किया है। सरकार ने डिजिटल असेट्स पर होने वाली इनकम पर 30 फीसदी कर लगाने की बात कही, जिससे सरकार की कमाई बढ़ेगी। इस बारे में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोऱ् के अध्यक्ष जेबी महापात्रा ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी पर टैक्स लगाए जाने से सरकार की कमाई में बढ़ोतरी होगी। अगर सिर्फ टॉप टेन क्रिप्टो एक्सचेंज, जिनका टर्नओवर 1 लाख करोड़ के आसपास हैं उनपर ही नजर डाले तो सरकार को इनसे भारी टैक्स कलेक्शन होगा।

उन्होंने कहा कि क्रिप्टो निवेशकों को ट्रैक करना और उनका पता लगाना बहुत मुश्किल है। टीडीएस प्रावधान अब उन लोगों को ट्रैक करने में मदद करेगा। जो लोग क्रिप्टो की खरीद फरोख्त करते हैं और मुनाफा कमा रहे हैं अब उन्हें भी अब टैक्स के दायरे में आना होगा। सीबीडीटी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष के लिए भी क्रिप्टोकरेंसी कर योग्यता निश्चित है। सीबीडीटी अध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए निर्धारित 11.08 लाख करोड़ रुपए के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन टारगेट को पार कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications