सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी में दिखी तेजी, जानें कितना सस्ता हुआ सोना?

नई दिल्ली। सोने की कीमत में गिरावट का दौरा जारी है। सोना आज फिर से धड़ाम हो गया। कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने की कीमत में आज 40 रुपए की गिरावट रही और सोना 30660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। कमजोर वैश्विक रुख के साथ-साथ स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपए गिरकर 30,660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 Todays Gold rate: Gold Price decrease whereas Silver shine, Here is the latest update

फिर से गिरा सोना

बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट पर वैश्विक रुख के चलते हुई है। तुर्की में वित्तीय संकट के साथ- साथ डॉलर में आई मजबूती के चलते निवेशक सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से भी सोने की मांग कर रही, जिसके चलते सोमवार को सोने में 40 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और ये 30660 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने के 99.9 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 30660 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 30510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 24600 रुपए पर बनी रही।

चांदी में आई तेजी

सोने में जहां गिरावट जारी है वहीं चांदी में तेजी देखने को मिली। इंडस्ट्रियल यूनिट्स का उठाव बढ़ने से चांदी 50 रुपए मजबूत हुआ और आज चांदी 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी हाजिर 50 रुपए मजबूत होकर 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची तो वहीं चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 1,000 रुपए नीचे गिर गया और क्रमश: 73,000 रुपए और 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+