सोने पर दिखा लॉकडाउन का असर, कई दिनों तक गिरने के बाद कीमत में उछाल,जानें आज का भाव

सोने पर दिखा लॉकडाउन का असर,कीमत में उछाल, जानें आज का भाव

नई दिल्ली। देशभर में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। दुकानें, मॉल्स, बाजार, दफ्तर, स्कूल सब बंद है। 21 दिनों की लॉकडाउन का असर सोने की कीमत पर भी दिख रहा है। बुधवार को सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली। कोरोना वायरस महामारी की वजह से सोने की कीमत में तेजी आई है। सोना एमसीएक्स बुधवार को 721 रुपए प्रति 10 ग्राम उछला। सोने की कीमत में 1.74 फीसदी की तेजी देखने को मिली। सोना 42100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 Todays Gold Rate: Gold Futures Jump Nearly 2% Amid Coronavirus (COVID-19) Lockdown

सोने में तेजी

लॉकडाउन का असर सोने पर भी देखने को मिला। सोना 1.74 फीसदी बढ़तक 42100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने में लगातार कई दिनों तक गिरावट देखने के बाद अब चमक लौटी है। सोने में हाजिर बाजार में तो मंगलवार को कारोबार बंद रहा लेकिन वायदा बाजार में कारोबार हुआ, जहां तेजी देखने को मिली। बुधवार सुबह में सोने में गोल्ड एमसीएक्स के दाम में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक बाजार में तेजी
सोने की कीमत में तेजी आई। वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी आई, जिसका असर स्थानीय बाजार में भी देखने को मिली। ग्लोबल बाजार में सोने के दाम 1611 डॉलर प्रति औंस से ऊपर आ गए हैं। बुधवार को सोना 1611.98 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है । सोने के साथ- साथ चांदी की कीमत में बी तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में चांदी 13.70 डॉलर प्रति औंस पर बना रहा। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। बुधवार को चांदी की कीमत में 0.73 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। चांदी 297 रुपए बढ़कर 40,821 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+