हफ्ते से शुरुआत में सोने में बड़ी बढ़ोतरी, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार को सोना 175 रुपए ऊपर पहुंच गया। सोने की कीमत में 175 रुपए की बढ़ोतरी हुई तो वहीं चांदी 200 रुपए महंगा हो गया। सोमवार को सोना 175 रुपए चढ़कर 32,275 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। जबकिी चांदी 200 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 38,000 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया।

 Todays Gold Price: Gold rate Up by Rs 175, silver price up by Rs 200.

वैश्विक स्तर पर मजबूत संकेतों के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के कारण सोने की कीमत में बढ़ोतरी आई। अमेरिका में सरकारी बंदी, चीन और अमेरिका के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव और वैश्विक विकास दर की चिंता का पीली धातु की कीमत में असर पड़ा और निवेशकों का झुकाव सोने की ओर बढ़ा। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.51 फीसदी बढ़कर 1,263.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई तो वहीं चांदी का मूल्य 0.41 फीसदी बढ़कर 14.76 डॉलर प्रति औंस हो गया।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,275 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अगर 8 ग्राम वाले गिन्नी की बात करें तो ये 25,000 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहा। जबकि चांदी 200 रुपए तेज होकर 38,000 रुपए पर पहुंच गया। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी में चांदी का भाव 37,496 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बना रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+