सोने-चांदी की कीमत में दूसरे दिन भी तेजी, जानिए क्या रहा आज 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमत में तेजी आ गई है। सोमवार के बाद हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने की कीमत में तेजी रही। मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली बढ़त देखी गई और सोना 25 रुपए महंगा हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 25 रुपए चढ़कर 33125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई और चांदी 100 रुपए की बढ़त के साथ 40200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

विदेशी बाजारों में पीली धातुओं की आई गिरावट के बीच डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा की गिरावट के कारण मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिली। मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण आज सोने में तेजी आई। ट्रेडर्स के मुताबिक ज्वैलर्स की मांग के कारण सोने में तेजी आई।
सोमवार को सोने के भाव में 225 रुपए की तेजी आई थी, लेकिन मंगलवार को ये तेजी की रफ्तार कम रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33125 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,975 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी का भाव 25,400 रुपए पर स्थिर रहा।
चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी 40,200 रुपए पर पहुंच गया। चांदी सिक्का लिवाल 77000 रुपए और बिकवाल 78000 प्रति सैंकड़ा पर स्थिर रहा।












Click it and Unblock the Notifications