Today's Gold Price: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी में चमक जारी, जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। शादी के सीजन में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को सोने की कीमत 320 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को सोने की कीमत 320 रुपए की गिरकर 32220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जहां सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं चांदी की चमक जारी रही और चांदी की कीमत में 250 रुपए की तेजी देखने को मिली।

वहीं चांदी का भाव 250 रुपए तेज होकर 38,800 रुपए प्रति किलो पहुंच गया। इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निमार्ताओं की अच्छी मांग के चलते चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1245.64 डॉलर प्रति आउंस चांदी का भाव 14.71 डॉलर प्रति आउंस हो गया। चांदी सिक्का लिवाल 74 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।












Click it and Unblock the Notifications