PF खाताधारकों को मिल सकती है खुशखबरी, दोगुनी पेंशन के साथ दो बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। PF खाताधारकों को जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। नौकरीपेशा लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। कर्मचारी भविष्य निधि को लेकर राहत भरी खबर आने की उम्मीद है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 21 अगस्त को EPFO की सेंट्रल ब्यूरो ऑफ ट्रस्टी की बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में न्यूनतम पेंशन को दोगुना करने पर विचार किया जा सकता है।

 Today PF Account Holders will get Good News, EPFO may double pension Amount, PF interest rate get hike

इसे 1000 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अगर बैठक में पेंशन बढ़ाने पर सहमति बनती है तो इसका सीधा फायदा पीएफ खाताधारकों को मिलेगा। हालांकि, ईपीएफओ ने पहले सरप्लस पैसा नहीं होने की बात कहकर न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी से इनकार कर दिया था, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस बार इसे लेकर खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल हाल ही में मोदी सरकार ने किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों के लिए पेंशन योजना शुरू की है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अब सरकार ईपीएफओ के पेंशनर्स की पेंशन में भी बढ़ोतरी कर उन्हें तोहफा दे सकती है। वहीं इस बैठक में फंड मैनेजर्स के रूप में HSBC AMC, UTI AMC और SBI म्यूचुअल फंड को नियुक्त को लेकर बड़ा फैसला किया जा सकता है। वहीं सूत्रों की माने तो बैठक में वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पीएफ पर ब्याज दर को 8.65 फीसदी रखने पर भी सहमति बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+