US में महंगाई कंट्रोल करने के लिए फिर बढ़ाया ब्याज, शेयर मार्केट में भारी गिरावट

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में गुरुवार सुबह भारी गिरावट दर्ज की गई। आज दोनों शुरुआती कारोबार में ही गिरावट की चपेट में आ चुके थे।

नई दिल्ली, 22 सितंबर: बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में गुरुवार सुबह भारी गिरावट दर्ज की गई। आज दोनों शुरुआती कारोबार में ही गिरावट की चपेट में आ चुके थे। बता दें कि अमेरिका में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए ब्याज में एक बार बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी आज तीसरी बार की गई है। इस बार ब्याड में 0.75 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है।

प्रतीकात्मक फोटो

गुरुवार सुबह 09:20 बजे सेंसेक्स करीब 350 अंक के नुकसान के साथ 59120 अंक से नीचे कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी में करीब 80 अंक गिरावट दर्ज की गई, जो 17,640 अंक से नीचे आ चुका था। बता दें कि प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 450 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी में करीब 100 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

निवेशकों को रहना होगा सतर्क

जियोजित फाइनेंशियल के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि भारतीय बाजार को लेकर बड़ा सवाल यह है कि क्या मौजूदा वैश्विक जोखिम के संदर्भ में भारत का बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इंवेस्टर आशावादी बने रह सकते हैं, लेकिन सतर्क रहना होगा। विजयकुमार ने कहा कि वित्तीय, पूंजीगत सामान, चुनिंदा ऑटो, दूरसंचार और निर्माण संबंधी शेयरों में गिरावट पर खरीदारी की जा सकती है।

इस बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया फिर कमजोर हुआ। एक डॉलर के मुकाबले रुपया 80.44 को छुआ। बताया जा रहा है कि यह अमेरिका में ब्याद दर को बढ़ाने से हुआ है। तीसरी बार ब्याज को बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें- Share Market Today: शेयर बाजार पर बिकवाली हावी, सेंसेक्स 948 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+