अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए ऐप दिल्ली में लॉन्च, 200 स्टेशनों के लिए कर सकेंगे बुक

भारतीय रेलवे ने हाल ही में अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए नया ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिये यात्रियों को अनारक्षित टिकट बुक और उन्हें कैंसिल करने की सुविधा दी गई थी। अब उत्तर रेलवे ने दिल्ली डिविजन के लिए भी ये ऐप जारी कर दिया है।

Indian Railways

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने हाल ही में अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए नया ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिये यात्रियों को अनारक्षित टिकट बुक और उन्हें कैंसिल करने की सुविधा दी गई थी। अब उत्तर रेलवे ने दिल्ली डिविजन के लिए भी ये ऐप जारी कर दिया है। अब ऐस ऐप से यात्री दिल्ली एनसीआर के सभी स्टेशनों के लिए टिकट बुक कर पाएंगे। दिल्ली डिविजन में करीब 200 स्टेशन आते हैं, जिसके लिए यात्री टिकट बुक करा सकते हैं। इस ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) ने बनाया है।

'UTS on Mobile' ऐप से कर सकेंगे बुकिंग

'UTS on Mobile' ऐप से कर सकेंगे बुकिंग

अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए लॉन्च ऐप 'UTS on Mobile' के जरिये अब यात्री दिल्ली में भी टिकट बुक कर पाएंगे। दिल्ली डिविजन के लिए इस ऐप को लॉन्च कर दिया गया है। डिविजनल रेलवे मैनेजर आरएन सिंह ने कहा कि ये ऐप यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। उन्होंने बताया, 'रेलवे टिकट बुकिंग मोबाइल ऐप यात्रियों के लिए काफी सही रहेगा। इसमें उन्हें लाइन में लगना पड़ेगा। साथ ही, यात्रियों को हर रिचार्ज पर पांच फीसदी बोनस मिलेगा। बाकी अधिक जानकारी वो वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।'

केवल तीन घंटे तक मान्य होगा टिकट

केवल तीन घंटे तक मान्य होगा टिकट

इस ऐप पर यात्री केवल मौजूदा तारीख की ही टिकट बुक कर पाएंगे। बुक किया गया टिकट पहली उपलब्ध ट्रेन के तीन घंटे बाद तक ही मान्य होगा। इस ऐप के जरिये अब यात्री न केवल टिकट बुक और कैंसिल कर पाएंगे, बल्कि ऐप पर अपना प्रोफाइल और बुकिंग हिस्ट्री भी मेनटेन कर पाएंगे। ये ऐप एंड्रॉयड और विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर मौजूद है। इसके लिए फोन नंबर, शहर, बुकिंग ट्रेन टाइप, टिकट टाइप, क्लास और पैसेंजर्स की संख्या देनी होगी।

इस तरह करें पेमेंट

इस तरह करें पेमेंट

साथ ही आपको वो रूट भी बताना होगा जिसपर आप सबसे ज्यादा यात्रा करते हैं। इसके बाद आपका रेलवे वॉलेट (आर-वॉलेट) जीरो बैलेंस के साथ बन जाएगा। इस वॉलेट के लिए यात्रियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस वॉलेट को आप अपनी सुविधा के अनुसार रीचार्ज करा सकते हैं, ताकि आगे पेमेंट में आसानी हो। इस ऐप से यात्रियों को ये फायदा होगा कि उन्हें टिकट का प्रिंटआउट निकलवाने की जरूरत नहीं होगी। जब ट्रेन में टीटी टिकट चेक करने आए तो यात्री ऐप में शो टिकट का ऑप्शन दिखा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+