Secret Setting: ये 3 सेटिंग हैं खास, फोन हो जाएगा फास्ट और लंबी चलेगी बैटरी

Recommended Video

      Smart phone Secret Setting: ये 3 सेटिंग हैं खास, फोन हो जाएगा फास्ट । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। आज के समय में लगभग हर किसी के पास ही स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन का इस्तेमाल लोग सिर्फ फोन करने या मैसेज करने के लिए नहीं करते, बल्कि इससे और भी बहुत सारे काम किए जाते हैं। लोग अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट चलाते हैं, गाने सुनते हैं, फिल्में देखते हैं, गेम खेलते हैं और भी न जाने क्या-क्या करते हैं। ऐसे में कई बार फोन में भी बहुत सारे हो जाते हैं या फिर कई बार अन्य कारणों से फोन स्लो हो जाता है। अपने स्लो फोन की स्पीड सिर्फ एक सेटिंग को बदलकर कैसे बढ़ाएं ये हम आपको पहले ही बता चुके हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं फोन की 3 खास सेटिंग के बारे में। इन सेटिंग के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, लेकिन जो लोग इन सेटिंग का सही इस्तेमाल करते हैं, उनका फोन वाकई में स्मार्ट हो जाता है। आइए जानते हैं इन 3 सेटिंग के बारे में।

      1- ऐसे बैटरी चलेगी लंबी

      1- ऐसे बैटरी चलेगी लंबी

      अगर आप इस समस्या से परेशान हैं कि आपके फोन की बैटरी बहुत ही कम चलती है, तो इसका सबसे बड़ा कारण आपको मोबाइल फोन में मौजूद ऐप्स हैं। ये ऐप्स आपके मोबाइल में रन करते रहते हैं और मोबाइल की स्पीड धीरे कर देते हैं और बैटरी की खपत भी बढ़ जाती है। अपने मोबाइल की बैटरी की खपत को कम करने के लिए आपको फोन की Settings के अंदर जाकर Developer option में जाना होगा। वहां आपको Running Services पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने उन ऐप की लिस्ट खुल जाएगी, जो बैटरी और रैम खर्च कर रहे होंगे। आप जिन ऐप को बैकग्राउंड में चलने से रोकना चाहते हैं, उन्हें यहां से STOP पर क्लिक करके रोक सकते हैं।

      2- हैंग से निपटने का तरीका

      2- हैंग से निपटने का तरीका

      यूं तो अधिक ऐप के रन होने की वजह से भी मोबाइल फोन हैंग होता है, लेकिन अधिकतर यह समस्या तब सामने आती है जब आप मोबाइल में गेम खेलते हैं। गेम के बीच में फोन हैंग होने की वजह से सारा एक्सपीरियंस खराब हो जाता है। मोबाइल की एक सेटिंग बदलकर आप अपने फोन के हैंग होने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको Developer option में जाकर Force 4X MSAA विकल्प पर क्लिक कर के उसे ऑन करना होगा। इसके बाद आपका फोन हैंग नहीं होगा।

      3- ऐसे पता करें फोन सुरक्षित है या नहीं

      3- ऐसे पता करें फोन सुरक्षित है या नहीं

      सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले ऐप होता ही है। इस ऐप में एक सेटिंग से यह पता चल सकता है कि आपका फोन कितना सुरक्षित है। इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर के ऐप में बनी तीन लाइनों पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद बहुत सारे विकल्प खुलेंगे। इसमें सबसे नीचे की तरफ Settings विकल्प होगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपको device certification का विकल्प मिलेगा। अगर उसमें Certified लिखा हुआ है तो आपको फोन सुरक्षित है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+