200 रुपए के नोट में है वो खास सुरक्षा फीचर, जो अब तक किसी नोट में नहीं आया

नई दिल्ली। 200 रुपए का नोट बाजार में आने के लिए तैयार है। कल यानी 25 अगस्त को इसे जारी भी कर दिया जाएगा। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से 200 रुपए का नोट जारी किया जा रहा है। इससे पहले कभी 200 रुपए का नोट जारी नहीं किया गया है। जिस तरह यह नोट पहली बार जारी किया जा रहा है, उसी तरह इस नोट में एक खास सुरक्षा फीचर भी है, जिसे पहली बार किसी नोट में दिया गया है।

सांची स्तूप की आकृति

सांची स्तूप की आकृति

200 रुपए के नोट के पिछले हिस्से पर सांची स्तूप की आकृति बनी हुई है। यह देश के कल्चर को दिखाती है। ऐसा पहली बार है, जब किसी नोट में सुरक्षा फीचर के तौर पर सांची स्तूप की आकृति छापी गई है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। यह खास फीचर इस नोट को अन्य सभी नोटों से अलग बनाता है।

Recommended Video

    RBI 25 August को जारी करेगा 200 Rs का New Note । वनइंडिया हिंदी
    यह भी है इसकी खास बात

    यह भी है इसकी खास बात

    200 के इस नोट में एक और खास बात है, वह है इस नोट का रंग। इस नोट को चटक पीले रंग में जारी किया जा रहा है। आपको बता दें कि किसी भी नोट को जारी करने से पहले रंग का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि किसी नोट की कॉपी यानी नकली नोट न छापे जा सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए 200 के नोटों में सुरक्षा फीचर डाले जाते हैं।

    लेन-देन होगा आसान

    लेन-देन होगा आसान

    अभी तक यह देखा गया था कि जिस तरह 1, 2, 5 और 10, 20, 50 रुपए के नोट थे, उसी तरह से 100, 200, 500 के नोट नहीं थे। 200 का नोट अभी तक सिस्टम में मिसिंग था। सरकार ने इसे जारी करके उस लिंक को पूरा किया है। साथ ही, भारतीय रिजर्व बैंक का यह नोट छापने का उद्देश्य यह भी है कि इस नोट से आम आदमी को लेन-देन में आसानी हो सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+