दो साल की लंबी लड़ाई के बाद IRCTC ने लौटाए टिकट कैंसिलेशन के 33 रुपए

दो साल की लंबी लड़ाई के बाद IRCTC ने लौटाए टिकट कैंसिलेशन के 33 रुपए

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक टिकट कैंसिल करवाने पर आपको रिफंड मिलता है। इस रिफंड में आपसे टिकट कैंसिलेशन चार्ज काट लिया जाता है, लेकिन कोटा के रहने वाले इंजीनियर सुजीत स्वामी ने 2 साल की लंबी लड़ाई रहने के बाद आखिरकार जीत हासिल की। सुजीत स्वामी को दो साल के बाद IRCTC ने टिकट कैंसिलेशन के 33 रुपए हासिल कर लिए।

 2 साल बाद रेलवे ने लौटाए 33 रुपए

2 साल बाद रेलवे ने लौटाए 33 रुपए

दो साल पहले अप्रैल 2017 में सुजीत ने कोटा से दिल्ली जाने के लिए 765 रुपए किराया भरकर टिकट बुक की थी, लेकिन कुछ कारणवंशन्हें वो टिकट कैंसिल करवाना पड़ा। टिकट कैंसिल करवाने के बाद रेलवे की ओर से उन्हें 665 रुपए वापस रिफंड के तौर पर मिले, जबकिसुजीत को 700 रुपए वापस मिलना चाहिए। 35 रुपए के लिए सुजीत के लंबी लड़ाई लड़ी और आखिरकार जीत हासिल करके ही मानी।

 लोक अदालत पहुंचा मामला

लोक अदालत पहुंचा मामला

सुजीत स्वामी को रेलवे ने अपना पैसा वापस लेने के लिए कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। उन्होंने रेलवे के खिलाफ लोक अदालत में शिकायत की। दो साल तक आईआरसीटीसी से लड़ना पड़ा। लोक अदालत ने अपने अधिकारक्षेत्र से बाहर का मामला कहते हुए जनवरी 2019 में याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद उन्होंने RTI के जरिए अपनी जानकारी हासिल की।

 आखिरकार मिली सफलता

आखिरकार मिली सफलता

सुजीत स्वामी ने बताया कि RTI के तहत जानकारी हासिल करने के लिए उन्हें कई बार एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन 4 मई 2019 को आईआरसीटीसी ने साप किया कि सुजीत को उनके रिफंड के पैसे वापस किया। सुजीत ने बताया कि साल 2017 में उन्होंने गोल्डन टेंपल मेल का टिकट बुक किया था, लेकिन बाद में इसे कैंसिल करवाने का फैसला करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+