फोन खरीदने का अभी है सबसे खराब समय, आने वाले हैं ये धांसू फोन

नई दिल्ली। अगर आप भी इन दिनों मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी आपको फोन खरीदने के लिए कुछ रुकना चाहिए। अगर आप आईफोन या फिर कोई और अच्छा मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं तो फोन खरीदने का यह सबसे खराब समय है। अगर आपका फोन अभी कुछ दिन और चल सकता है और आप अपने इस प्लान को कुछ दिन और आगे बढ़ा सकते हैं तो ये आपके लिए काफी फायदे का सौदा होगा।

सैमसंग का गैलेक्सी नोट 8

सैमसंग का गैलेक्सी नोट 8

दरअसल, जल्द ही कई अच्छे स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इनमें से एक है सैमसंग का गैलेक्सी नोट 8, जो 23 अगस्त को रिलीज होने वाला है। सैमसंग के इस फोन में ड्यूअल लेंस कैमरा, बड़ी स्क्रीन और शानदार डिजाइन होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। धमाके होने की खबरों के बाद सैमसंग के फोन की बिक्री में गिरावट आई थी, लेकिन अब कंपनी ने इस समस्या को ठीक कर दिया है।

ऐप्पल का आईफोन 8

ऐप्पल का आईफोन 8

इसके बाद नंबर आता है आईफोन का। ऐप्पल की तरफ से सितंबर में 3 नए आईफोन लॉन्च किए जाने हैं। इनमें से दो मॉडल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के अपग्रेडेड मोबाइल होंगे, जिनके नाम आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस होंगे। इसके साथ ही ऐप्पल का अब तक का सबसे धांसू फोन आईफोन 8 भी लॉन्च होगा।

गूगल का दूसरा फोन- पिक्सल 2

गूगल का दूसरा फोन- पिक्सल 2

इसके अलावा गूगल भी अपने स्मार्टफोन पिक्सल का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाला है। यह फोन अक्टूबर में लॉन्च होगा। आपको बता दें कि पिक्सल गूगल द्वारा डिजाइन किया गया पहला मोबाइल है, जिसे अच्छी खासी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि पिक्सल 2 में 6 इंच की स्क्रीन होगी और कैमरे की क्वालिटी को भी पहले से बेहतर किया गया है। इसका प्रोसेसर भी काफी तेज होने की बात कही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+