ये है मोदी सरकार द्वारा लॉन्च असली डिजीलॉकर ऐप, ऐसे करें पहचान
नई दिल्ली। बुधवार को भारत सरकार ने डिजीलॉकर के तहत ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के अन्य कागज या और किसी भी प्रकार के दस्तावेजों को ऑनलाइन रखने और जरूरत पड़ने पर उसे दिखाए जाने की सेवा देने वाले ऐप को लॉन्च कर दिया है।

इसके तहत अब आपको सिर्फ अपने ड्राइविंग लाइसेंस की स्कैन कॉपी डिजीलॉकर पर अपलोड करनी होगी। किसी ट्रैफिक पुलिस द्वारा लाइसेंस या गाड़ी के कागज मांगे जाने पर आप ऑलाइन अपलोड की गई स्कैन कॉपी दिखा सकेंगे, जो पूरी तरह से मान्य होगी।
इस ऐप के लॉन्च हो जाने के बाद देश भर के करोड़ों लोगों को इसका फायदा होगा। लेकिन इस ऐप की लॉन्चिंग के साथ ही बहुत से फर्जी ऐप भी गूगल प्ले स्टोर पर आ गए हैं। आइए जानते हैं कैसे पहचानें कि असली ऐप कौन सा है।
कैसे करें असली ऐप की पहचान
डिजीलॉकर अपने अपने निजी दस्तावेज रखे जाने की सेवा के तहत अगर आप किसी फर्जी ऐप पर अपने दस्तावेज अपलोड कर देते हैं तो इससे आपके दस्तावेजों का दुरुपयोग भी हो सकता है।
जब आप गूगल प्ले स्टोर पर डिजीलॉकर (DigiLocker) लिखकर सर्च करेंगे तो आपके सामने कई सारे रिजल्ट खुल जाएंगे, जिनमें सबसे ऊपर दिख रहा ऐप असली ऐप है, न कि उसके नीचे दिख रहे ऐप। जैसा कि तस्वीर में भी दिखाया गया है।

सर्च करते ही आपके सामने इस नाम के कई ऐप खुल जाएंगे, जिनमें से एक पर तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर भी लगी दिखाई देती है, लेकिन भूल से भी किसी और ऐप को डाउनलोड न करें। नकली ऐप पर अपने दस्तावेज अपलोड करने से आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

असली ऐप की एक और पहचान यह है कि उस पर लिखा है MeitY, Government of India. ऐसे में अगर आप भी डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड कर रहे हैं, तो किसी फर्जी ऐप को डाउनलोड न करें। असली ऐप डाउनलोड करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप सरकार की वेबसाइट digilocker.gov.in से ही इसे डाउनलोड करें। इसे सीधे गूगल प्ले स्टोर से डाउलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।













Click it and Unblock the Notifications