ये हैं वो 7 लोग, जो बन सकते हैं टाटा ग्रुप के अगले चेयरमैन
टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं इस पद के दावेदार।
नई दिल्ली। सोमवार शाम को टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री को पद से हटा दिया गया है और रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अगले 3-4 महीनों के अंदर ही टाटा ग्रुप के नए चेयमैन की नियुक्ति की जाती है, जिसके लिए एक पैनल भी बनाया गया है।
जब तक नए चेयरमैन की नियुक्ति नहीं होती है, तब तक रतन टाटा ही टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहेंगे। जैसे ही नया चेयरमैन नियुक्त होगा तो रतन टाटा पद से हट जाएंगे। टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं इस पद के दावेदार।

1- इंद्रा नूयी
पेप्सिको की चेयरपर्सन और सीईओ इंद्रा नूयी भी टाटा ग्रुप के चेयरमैन की दौड़ में शामिल हैं। रतन टाटा भी इंद्रा नूयी से काफी प्रभावित रहे हैं, ऐसे में हो सकता है कि वह टाटा ग्रुप को दोबारा शिखर पर पहुंचाने के लिए इंद्रा नूयी को चुनें।
60 साल की इंद्रा कृष्णमूर्ति नूयी लगातार दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में अपनी जगह बनाती आई हैं। 2014 में फोर्ब्स ने उन्हें 13वां स्थान दिया था, जबकि 2016 में फॉर्च्यून ने उन्हें 82वां स्थान दिया।

2- एन चंद्रशेखरन
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नटराजन चन्द्रशेखरन भी टाटा ग्रुप के चेयरमैन का स्थान ले सकते हैं। इससे पहले वह टीसीएस के सीओओ और एक्जिक्युटिव डायरेक्टर थे।
1963 में जन्में नटराजन चन्द्रशेखरन टाटा ग्रुप के सबसे यंग सीईओ में से एक हैं। टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है, जिसके चलते इनके नाम पर भी विचार किया जा सकता है।

3- अरुण सरीन
वोडाफोन के पूर्व सीईओ अरुण सरीन को भी टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सरीन ने वोडाफोन के व्यापार को एशिया और अफ्रीका में फैलाने में एक अहम भूमिका निभाई थी।
भारत में भी हचिसन एस्सार में स्टेक खरीदकर वोडाफोन का विस्तार भारत में किया। सरीन की कामयाब पारियों के चलते उन्हें भी टाटा ग्रुप की नैया का मांझी बनाया जा सकता है।

4- नोएल टाटा
मौजूदा समय में ट्रेन्ट लिमिटेड के चेयरमैन और टाटा इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर नोएल टाटा भी टाटा ग्रुप के अगले चेयरमैन हो सकते हैं। दरअसल, नोएल टाटा टाटा परिवार का ही हिस्सा हैं, जिसके चलते उनकी ईमानदारी और दावेदारों पर भारी पड़ सकती है। नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।

ये तीन लोग भी हैं दावेदार
इनके अलावा बेन कैपिटल के अमित चंद्रा, टाटा ग्रुप के ही इशांत हुसैन और बी मुत्थूरामन शामिल हैं। जिस कमेटी ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद के लिए चुना था, उसके एक करीबी का मानना है कि चेयरमैन पद के लिए भले ही अभी से कुछ नाम उछाले जा रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि अरुण सरीन और नोएल टाटा इस बार भी चेयरमैन बन पाएंगे।
वहीं दूसरी ओर, ग्रुप के साथ काम करने रहे एक सलाहकार ने कहा कि चेयरमैन पद के लिए एक ईमानदार व्यक्ति की जरूरत है, लेकिन अभी से इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
इसी बीच टाटा ग्रुप और रतन टाटा के करीबी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए चेयरमैन पद के लिए दो लोगों के बारे में सोचा जा सकता है। इसमें एक हैं नोएल टाटा जो टाटा परिवार का हिस्सा हैं और दूसरा नाम है इंद्रा नूयी का, जिनसे रतन टाटा खुद काफी प्रभावित रहे हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications