ये हैं TV के टॉप 12 सितारे, जानिए हर एपिसोड की कितनी लेते हैं फीस

नई दिल्ली। भारत में टीवी देखने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। ऐसा नहीं है कि लोग टीवी पर सिर्फ फिल्में और खबरें देखते हैं। एक बड़ा वर्ग टीवी सीरियल भी खूब देखता है। हम फिल्मी दुनिया के सितारों की कमाई के बारे में जानकर भले ही हैरान रह जाते हों, लेकिन टीवी की दुनिया के सितारे भी कुछ कम नहीं कमाते हैं। इनकी कमाई भी खूब तगड़ी होती है। जानिए कितना कमाते हैं टीवी के सितारे।

1- मिशल रहेजा
'इश्क का रंग सफेद' सीरियल छोड़ने के चलते मिशल पिछले दिनों चर्चा में थे। फीस बढ़ाने को लेकर कोई विवाद होने के बाद उन्होंने सीरियल छोड़ा था। वह एक एपिसोड की फीस 1.6 लाख रुपए लेते हैं।

2- रोनित रॉय
फिल्मी दुनिया और टेलीविजन पर अलग-अलग किरदार निभाने वाले रोनित रॉय भी हर एपिसोड के लिए तगड़ी फीस लेते हैं। सोनी पर आने वाले सीरियल 'अदालत' में वह 'केडी पाठक' और 'इतना करो ना मुझे प्यार' में 'डॉ. नचिकेत खन्ना' के किरदार में दिखते हैं। उनका सिक्योरिटी बिजनेस है, जिसके तहत वह बॉलीवुड सितारों और प्रोडक्शन हाउस को सिक्योरिटी देते हैं। कई बार पुरस्कार भी जीत चुके हैं। वह हर एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपए की फीस लेते हैं।

3- दिलीप जोशी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मुख्य किरदार 'जेठालाल' यानी दिलीप जोशी ने भी टीवी की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। वह टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वह हर एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपए की फीस लेते हैं।

4- साक्षी तंवर
फिल्म जगत और टीवी की दुनिया में साक्षी तंवर एक जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने 'कहानी घर-घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे टीवी सीरियल और 'दंगल' जैसी फिल्म में काम किया है। साक्षी तंवर हर एपिसोड के लिए 1.25 लाख रुपए फीस के तौर पर लेती हैं।

5- करन पटेल
'ये हैं मोहब्बतें' जैसे टीवी सीरियल में काम करने वाले करन पटेल टीवी की दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। यह सीरियल कई सालों से चल रहा है और काफी फेमस हो चुका है। वह हर एपिसोड के लिए 1.10 लाख रुपए की फीस लेते हैं।

6- शिवाजी साटम
'सीआईडी' के 'एसीपी प्रद्युम्न' का 'कुछ तो गड़बड़ है दया' डायलॉग तो सबने सुना ही होगा। एसीपी प्रद्युम्न का किरादार अदा करने वाले शिवाजी साटम कई सालों से 'सीआईडी' में काम कर रहे हैं। यह सीरियल एक लंबे समय से चल रहा है और लोगों में इनकी लोकप्रियता है। वह हर एपिसोड के लिए 1 लाख रुपए की फीस लेते हैं।

7- अंकिता लोखंडे
'झलक दिखला जा' के चौथे सीजन में दिख चुकीं अंकिता लोखंडे टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में लीड रोल निभा चुकी हैं। उनकी एक एपिसोड की फीस 1 लाख रुपए है।

8- मोहित रैना
'देवों के देव महादेव' में शिवजी का किरदार निभाने वाले मोहित रैना अक्सर ही अपने रिलेशनशिप और ब्रेक अप को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह हर एपिसोड के लिए 1 लाख रुपए फीस लेते हैं।

9- दिव्यांका त्रिपाठी
टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं दिव्यांका त्रिपाठी। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' नाम के सीरियल से उन्होंने खूब लोकप्रियता कमाई। दोहरी भूमिका के लिए उन्हें भारतीय टेलीविजन एकेडमी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया। इसके बाद 'ये हैं मोहब्बतें' में 'इशिता रमन भल्ला' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला है। वह हर एपिसोड के लिए 90 हजार रुपए की फीस लेती हैं।

10- हिना खान
2009 से चल रहे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मुख्य किरदार निभा रहीं 'अक्षरा' यानी हिना खान टेलीविजन की दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। वह आजकल 'कलर्स' चैनल पर चल रहे रियल्टी टीवी शो 'बिग-बॉस' में हैं। हर एपिसोड के लिए वह करीब 90 हजार रुपए की फीस लेती हैं।

11- करन सिंह ग्रोवर
एमटीवी इंडिया पर एकता कपूर के 'कितनी मस्त है जिंदगी' से करन सिंह ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। वह न केवल टीवी बल्कि 'हेट स्टोरी-3' जैसी फिल्म में भी काम कर चुके हैं। टेलीविजन पर हर एपिसोड के लिए वह 80 हजार रुपए की फीस लेते हैं।

12- रश्मि देसाई
कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल 'उतरन' में 'तपस्या ठाकुर' का किरदार करने वाली रश्मि देसाई ने काफी कम समय में ढेर सारी लोकप्रियता हासिल की। यह भी खबरें हैं कि ववह अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' में भी नजर आ सकती हैं। अभी वह अपने हर एपिसोड के लिए 65 हजार रुपए की फीस लेती हैं।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications