इन फोन में बदल जाएगा Whatsapp का लुक, जानें कहीं आपका फोन भी तो नहीं
Recommended Video

नई दिल्ली। फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों की तादात करोड़ों में है। अधिकांश स्मार्टफोन यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। अगर भी इन लोगों में शामिल हैं तो ये खबर आपके लिए भी खास है। जल्द ही आपके फोन में व्हाट्सऐप का लुक बदलने जा रहा है। व्हाट्सएप ने एंड्रायड बीटा टेस्टर्स के लिए एक और अपडेट जारी कर दिया है, जिसके बाद व्हाट्सएप का लुक बदलने जा रहा है।

बदल जाएगा व्हाट्सऐप
आपके फोन में व्हाट्सएप का लुक बदलने जा रहा है। व्हाट्सएप ने इसके लिए एंड्रायड के बीटा बर्जन 2.18.74 की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके लिए व्हाट्सएप ने एक अडेप्टिव लॉन्चर आइकन लॉन्च किया है। ये फीचर एंड्रायड के ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम का हिस्सा होगी।

एड हो जाएंगे नए फीचर
इस नए फीचर के बाद व्हाट्सएप का लुक बदल जाएगा, जो कि एक मास्क के अंदर होगा। इस फीचर के एड होने के बाद आप अपनी मर्जी से उस मास्क के शेप को बदल सकेंगे। आप स्क्वेयर, स्क्वेयर सर्कल, सर्कल, राउंडेड स्क्वेयर और टीयर ड्रॉप शेप का चुनाव कर सकते हैं।

ऐसे एड करें फीचर
अगर आपको ये व्हाट्सऐप फीचर अपने फोन में नहीं मिला है तो आप गूगल प्ले स्टोर से इसका बीटा वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर एड करने की तैयारी कर दी है। इस फीचर के आने के बाद आपको अनचाहे गुड मॉर्निंग और गुड इवनिंग के फॉरवॉर्डेड मैसेज से आजादी मिल जाएगी। इस फीचर में आपको फॉरवर्ड मैसेज की जानकारी मिलेगी। आप आसानी से पता लगा सकेंगे कि ये मैसेज लिखा गया है या फॉरवर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications